David Warner Replacement: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अब टेस्ट और वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ डेविड वॉर्नर ने अपने करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज खेली। जिसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया टीम के सामने बड़ा सवाल है कि आखिर डेविड वॉर्नर की जगह वनडे और टेस्ट में कौन सा खिलाड़ी लेगा। जिसको लेकर काफी चर्चाएं भी हो रही है। डेविड वॉर्नर के संन्यास लेने के बाद उनकी जगह स्टीव स्मिथ ने ओपनिंग करने की इच्छा जाहिर की थी। वहीं अब इसको लेकर एक और खिलाड़ी का नाम सामने आ रहा है।
डेविड वॉर्नर की जगह ले सकते हैं कैमरून ग्रीन और स्टीव स्मिथ
डेविड वॉर्नर के संन्यास लेने के बाद अब चर्चाएं तेज हो गई है कि उनकी जगह कैमरून ग्रीन या स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग कर सकते हैं। हालांकि इन दोनों ही खिलाड़ियों को लेकर अभी तक ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। अभी तक टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर ओपनिंग करते हुए दिखाई देते थे। इसके अलावा डेविड वॉर्नर वनडे क्रिकेट में भी ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करते थे।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच ने उठाया सवाल
कैमरून ग्रीन या स्टीव स्मिथ को ओपनिंग कराने को लेकर अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि मेरा मानना है कि आपके पास एक अच्छा सलामी बल्लेबाज होना चाहिए, जिसने पहले भी ओपनिंग की हो। कैमरून ग्रीन ने इससे पहले कभी ओपनिंग नहीं की है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: संजू सैमसन या जितेश शर्मा, प्लेइंग इलेवन में किसे मिलेगा मौका; कप्तान के लिए नहीं होगा आसान
जाहिर तौर पर ग्रीन के नाम पर इसलिए चर्चा हो रही है क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम और चयनकर्ता उनको टीम में वापस लाना चाहते हैं। आगे उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को भारत के साथ टेस्ट सीरीज खेलनी है इसके अलावा टीम एशेज भी खेलेगी। इससे पहले टीम को एक अच्छा सलामी बल्लेबाज खोजना होगा।
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बाद क्यों किया अजीबोगरीब सेलिब्रेशन? खुद बताया कारण
32 mins agoIndia vs Sri Lanka Live: शिवम दुबे ने गंवाया अपना विकेट, ईशान किशन का अर्धशतक पूरा
2 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11, वैभव को मिलेगा मौका?
2 hrs agoAsian Games 2026: बारिश बनेगी IND vs SL सेमीफाइनल मैच में विलेन? जानिए कैसा है मौसम का हाल
3 hrs agoAsian Games: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
4 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: सेलिंग में मिला पहला सिल्वर मेडल, गणेश का गोल्ड जीतने का टूटा सपना
4 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया ने 406 रन चेज कर रचा इतिहास, रोहित-गिल के तूफान से टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को इन 4 गेंदबाजों ने किया बहुत निराश, वनडे टीम से कट सकता है पत्ता
12 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास, गिल-रोहित बने जीत के हीरो
13 hrs agoIND vs WI: कप्तान शुभमन गिल ने जड़ा वनडे में दूसरा दोहरा शतक, मैक्सवेल की लिस्ट में हुए शामिल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines