Daryl Mitchell Fifty: डेरिल मिचेल का शानदार प्रदर्शन इंदौर में भी जारी रहा. वडोदरा में अर्धशतक, राजकोट में सेंचुरी लगाने के बाद मिचेल ने तीसरे वनडे मुकाबले में भी जोरदार फिफ्टी जमाई. मिचेल जब क्रीज पर उतरे तो कीवी टीम की हालत खस्ता थी. 5 रन के स्कोर पर कीवी टीम ने अपने दो बड़े विकेट गंवा दिए थे.
हालांकि, इसके बाद डेरिल मिचेल ने टीम की लड़खड़ाती हुई पारी को बखूबी अंदाज में संभाला. मिचेल ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए इस सीरीज में लगातार तीसरी बार 50 रनों का आंकड़ा पार किया. पिछली 7 इनिंग्स में वह 6 बार फिफ्टी प्लस स्कोर बना चुके हैं.
डेरिल मिचेल का एक और अर्धशतक
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अर्शदीप सिंह ने मैच के पहले ही ओवर में हेनरी निकोलस को गोल्डन डक पर पवेलियन की राह दिखाई. इसके बाद अगले ही ओवर में हर्षित राणा ने डेवोन कॉनवे को चलता किया. 5 रनों के स्कोर पर 2 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही कीवी टीम की पारी को डेरिल मिचेल ने संभाला.
मिचेल ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए तीसरे विकेट के लिए विल यंग के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी जमाई. यंग 30 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन मिचेल एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने इस सीरीज में लगातार तीसरी फिफ्टी जड़ी. खबर लिखे जाने तक कीवी बल्लेबाज 69 रन बनाकर क्रीज पर डटा हुआ है.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: सरदार असरदार! अर्शदीप की लहराती हुई गेंद के आगे चारों खाने चित हेनरी निकोल्स
दूसरे मैच में ठोका था शतक
डेरिल मिचेल ने दूसरे वनडे मुकाबले में अकेले दम पर न्यूजीलैंड को जीत दिलाई थी. मिचेल ने शानदार बैटिंग करते हुए 117 गेंदों में 131 रनों की लाजवाब पारी खेली थी. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 11 चौके और 2 सिक्स जमाए थे. वहीं, पहले वनडे में भी मिचेल ने कीवी टीम की लाज को बचाया था. उन्होंने 71 गेंदों में 84 रन बनाए थे. वनडे क्रिकेट में खेली पिछली 7 पारियों में डेरिल मिचेल छह बार फिफ्टी प्लस स्कोर बना चुके हैं.
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines