Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026 की महेंद्र सिंह धोनी ने शुरू की तैयारी, CSK ने फैंस के साथ शेयर किया खास वीडियो

IPL 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फौरन बाद बीसीसीआई आईपीएल 2026 की तैयारी शुरू कर देगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 मार्च से आईपीएल सीजन 19 की शुरुआत हो सकती है. जिसके लिए अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने भी तैयारी शुरू कर दी है. महेंद्र सिंह धोनी अब सीएसके की जर्सी में अब नजर आ रहे हैं.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 1, 2026 19:53
MS Dhoni and Ruturaj Gaikwad
MS Dhoni and Ruturaj Gaikwad

IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए अब सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. जिसमें अब 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी शामिल हो गई है. 1 मार्च से टीम ने अपनी प्रैक्टिस सेशन की शुरुआत कर दी है. कैंप के पहले दिन से ही महेंद्र सिंह धोनी टीम के साथ नजर आ रहे हैं. सीएसके की टीम ने पहले दिन के प्रैक्टिस सेशन से एक खास वीडियो शेयर किया है. जिसमें माही के साथ कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं.  

महेंद्र सिंह धोनी ने शुरू की 19वें सीजन की तैयारी 

आईपीएल 2023 में जीत दर्ज करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पिछले 2 सीजन में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है. पिछले सीजन में टीम ने पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे खत्म किया था. ऐसे में सभी फैंस बहुत ज्यादा निराश हैं. ऐसे में फ्रेंचाइजी अब कमबैक करने का प्रयास कर रही है. आईपीएल 2026 के ऑक्शन में टीम ने युवा खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है, लेकिन सभी की नजरें अभी भी महेंद्र सिंह धोनी पर ही टिकी हुई है. धोनी अभी आईपीएल 2026 के लिए टीम के साथ जुड़ गए हैं. जहां पर पहले दिन वो खास अंदाज में अभ्यास करते हुए नजर आए. 2 नेट्स में टीम के 2 बड़े स्टार खेलते हुए नजर आए. पहले नेट्स में धोनी लय में आने का प्रयास कर रहे हैं, तो वहीं कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ बड़ा शॉट खेलते हुए नजर आ रहे हैं. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 से बाहर होने के बाद भी पाकिस्तान होगा मालामाल, इतने करोड़ का मिलेगा इनाम

---विज्ञापन---

बड़े बदलाव के लिए तैयार नजर आ रही सीएसके 

एक समय चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अनुभवी खिलाड़ियों के भरोसे चैंपियन बनने का प्रयास करती थी. लेकिन अब फ्रेंचाइजी युवा खिलाड़ियों पर बहुत ज्यादा निवेश कर रही है. ऐसे में प्लेइंग 11 में भी बहुत ज्यादा नए चेहरे नजर आएंगे. जिसके कारण ही महेंद्र सिंह धोनी और ऋतुराज गायकवाड़ पर बहुत ज्यादा जिम्मेदारी होगी. जहां पर पारी की शुरुआत में गायकवाड़ को बेहतर प्रदर्शन करना होगा, तो वहीं पारी के अंत में धोनी के ऊपर तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी होगी.

ये भी पढ़ें: SA vs ZIM: जिम्बाब्वे को हराकर साउथ अफ्रीका ने जारी रखा अपना विजयरथ, सिकंदर रजा की सारी मेहनत गई बेकार 

First published on: Mar 01, 2026 07:53 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.