हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या विराट कोहली की RCB टीम जीतेगी बैक टू बैक आईपीएल ट्रॉफी? सुरेश रैना ने कर दिया तगड़ा दावा

Can RCB Defend IPL Trophy In 2026: विरोट कोहली की टीम ने पिछली सीजन में 18 साल का ट्रॉफी का सूखा खत्म किया था, क्या उनकी टीम इस बार अपने खिताब को डिफेंड कर पाएगी. इसको लेकर भारतीय दिग्गज सुरेश रैना ने बड़ा दावा किया है.

विज्ञापन
Suresh Raina Virat Kohli

Suresh Raina On Virat Kohli: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को लगता है कि पिछले साल की ऐतिहासिक जीत के बाद, विराट कोहली 19वें सीजन में आईपीएल खिताब बचाने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे. बैंगलौर फेंचाइजी ने 18 साल का इंतजार खत्म करते हुए वो ट्रॉफी जीती, जिसमें किंग कोहली ने मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह अहम भूमिका निभाई थी.

RCB को क्या करना होगा?

आरसीबी को अपना खिताब बचाने के लिए कड़ी टक्कर देनी होगी, क्योंकि बाकी टीमों ने इस बीच अपने स्क्वॉड को और मजबूत किया है. रजत पाटीदार की अगुवाई वाली टीम ने भी अपनी खिताब जीतने वाली टीम को और बेहतर बनाया है, लेकिन चोटों और खिलाड़ियों की फॉर्म को लेकर उन्हें कुछ शुरुआती चिंताओं का भी सामना करना पड़ रहा है.

‘कोहली पर दारोमदार’

सुरेश रैना का मानना ​​है कि विराट कोहली पूरी टीम को एकजुट करेंगे और उन्हें किसी भी कीमत पर खिताब बचाने के लिए इंस्पायर करेंगे. उन्होंने कहा, ‘जैसे ही विराट कोहली चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचेंगे, उनका सबसे पहला सवाल यही होगा, ‘कौन से खिलाड़ी आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेंगे? हमें ये खिताब बचाना है.’ उनकी सोच बिल्कुल यही है. वो अब सिर्फ वनडे मैच खेल रहे हैं, वो टी20 इंटरनेशनल या टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं. क्या वो चिन्नास्वामी स्टेडियम में ये साबित करेंगे कि हमारी जीत कोई तुक्का नहीं थी? कोहली कहेंगे, ‘हमने इसके लिए बहुत मेहनत की है’.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले ‘भांगड़ा किंग’ बने ईशान किशन! वायरल वीडियो में दिखा पंजाबी रंग

होम ग्राउंड में शुरुआती मुकाबले

आरसीबी आईपीएल 2026 के अपने 5 घरेलू मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी, जबकि बाकी 2 मैचों की मेजबानी रायपुर करेगा. पिछले साल खिताब जीतने के जश्न के दौरान स्टेडियम में हुई भगदड़ की दुखद घटना के बाद, सरकार ने हाल ही में इस एतिहासिक स्टेडियम में दोबारा मैच आयोजित करने की मंजूरी दे दी है.

विज्ञापन

CSK से तुलना

सुरेश रैना ने मौजूदा आरसीबी टीम की तुलना उस सीएसके टीम से की, जिसका वो खुद हिस्सा थे; उन्होंने दोनों टीमों के एक्सपीरिएंस के बेस पर ये तुलना की. रैना ने बताया कि दोनों ही टीमों में भारतीय खिलाड़ियों की एक बड़ी तादाद ऐसी थी, जिन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट का काफी एक्सपीरिएंस था.

सुरेश रैना ने कहा, ‘उनके पास पहले से ही 7-8 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो भारत के लिए खेल चुके हैं. जब चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2010 और 2011 में लगातार दो बार खिताब जीता था, तब हमारा भी कुछ ऐसा ही सेटअप था, जिसमें 7-8 खिलाड़ी भारत के लिए खेल चुके थे.’

विज्ञापन

आरसीबी की बल्लेबाजी मजबूत’

उन्होंने आगे कहा, ‘आरसीबी की टीम अब बहुत मजबूत हो गई है; उन्होंने वेंकटेश अय्यर को टीम में शामिल किया है. देवदत्त पडिक्कल भी जबरदस्त फॉर्म में हैं और खूब रन बना रहे हैं. बैंगलौर टीम की सबसे अच्छी बात ये है कि उनका बैटिंग ऑर्डर पूरी तरह से सॉर्टेड है.’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola