हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मुंबई होटल के कमरे से मिला ब्रिटिश नागरिक का शव, IPL में निभा रहे थे अहम जिम्मेदारी, जांच शुरू

आईपीएल में ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे एक ब्रिटिश नागरिक की मौत की जानकारी सामने आई है. मरने वाले की पहचान ब्रिटिश नागरिक इयान विलियम्स लैंगफोर्ड के रूप में हुई है. इस मामले में मुंबई पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है. ये मामला 29 मार्च को MI vs KKR के मैच के बाद का है.

विज्ञापन

IPL 2026: 28 मार्च से आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत हो चुकी है. इसी बीच टूर्नामेंट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. टूर्नामेंट में ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे एक ब्रिटिश नागरिक की मौत की जानकारी सामने आई है. मरने वाले की पहचान ब्रिटिश नागरिक इयान विलियम्स लैंगफोर्ड के रूप में हुई है और वो  आईपीएल मैच कवरेज के सिलसिले में 24 मार्च से ट्राइडेंट होटल में रुके हुए थे. सामने आ रही जानकारी के अनुसार 30 मार्च को जब रिसेप्शन से उन्हें कॉल किया गया तो कोई जवाब नहीं मिला. जांच में उनका शरीर फर्श पर पड़ा मिला और बाद में डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया.

मुंबई पुलिस कर रही मामले की जांच

आईपीएल के दौरान हुए इस मामले की जांच की जिम्मेदारी मुंबई पुलिस के हाथों में है. मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और लगातार जांच की जा रही है. बॉडी का पोस्टमार्टम भी हो चुका है और अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. मृतक इंजीनियर की उम्र 76 साल है. 

29 मार्च को वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया था. इस मैच में MI की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार जीत हासिल की थी.

विज्ञापन

मास्टर की से खोला गया कमरे का दरवाजा

29 मार्च को मैच के बाद इयान विलियम्स लैंगफोर्ड अपने कमरे (नंबर 2715) में लौट गए थे. इसके बाद रिसेप्शन की तरफ से उनको 30 मार्च को कॉल किया गया लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया. आनन फानन में होटल का स्टाफ उनके कमरे के पास पहुंचा लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आने के चलते मास्टर ‘की’ की मदद से खोला गया. उनका शरीर फर्श पर पड़ा हुआ था. इसके बाद स्टाफ की तरफ से होटल के इन-हाउस डॉक्टर को बुलाया गया, जिन्होंने इंजीनियर को मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़िए- 5 छक्के, 4 चौके… वैभव सूर्यवंशी की आतिशी पारी के मुरीद हुए दिग्गज, सोशल मीडिया पर आए जबरदस्त रिएक्शन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola