BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है. बीसीसीआई हर साल आरबों रुपये की कमाई करती है. बीसीसीआई की कमाई का मुख्य हिस्सा आईपीएल और भारतीय टीम के जरिए आता है. अब बोर्ड को 130 करोड़ से अधिक का फायदा हुआ है. बीसीसीआई ने 3 कंपनियों के साथ करार किया है, जिसकी जानकारी बोर्ड ने दी है.
बीसीसीआई को हुआ बंपर फायदा
बीसीसीआई ने भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए एसोसिएट पार्टनर कैम्पा, एसबीआई लाइफ और चैटजीपीटी को घोषित किया है. तीनों ही ब्रांडों ने मार्च 2028 तक चलने वाले दो सीजन के सौदे पर साइन कर लिए हैं. बीसीसीआई के अनुसार, यह आंकड़ा पिछले चक्र की तुलना में 44% की वृद्धि है. इन तीनों ही कंपनियों का कुल सौदा 130 करोड़ रुपये से अधिक है.
बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए बयान में बोर्ड के अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने कहा “भारत का घरेलू क्रिकेट सीजन देश में एक अहम और पसंदीदा खेल आयोजन बना हुआ है, और कैम्पा, एसबीआई लाइफ और चैटजीपीटी के साथ हुए समझौते भारतीय क्रिकेट की मजबूती का प्रमाण है. इन कंपनियों के साथ हुई साझेदारियों काफी उत्साहित हैं. यह बीसीसीआई के साथ जुड़ने से मिलने वाली पहुंच को दर्शाता है.”
देवजीत सैकिया ने क्या कहा?
इस डील के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा “हमारे घरेलू सीजन की साझेदारियों के मूल्य में हुई उल्लेखनीय वृद्धि इस बात को दर्शाती है कि यह संपत्ति कितनी मजबूत है और बीसीसीआई तथा टीम इंडिया में ब्रांडों का कितना भरोसा है. इस डील से 44% की वृद्धि हुई है, जिसका मूल्य 130 करोड़ रुपये से भी अधिक है.”
ये भी पढ़ें: पीसीबी ने बिना बताए ही टीम से कर दी 7 खिलाड़ियों की छुट्टी, बाबर आजम ने किया बड़ा खुलासा
अफगानिस्तान के खिलाफ घर पर सीरीज खेलेगी भारतीय टीम
भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर 13 सितंबर से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए उतरेगी. दूसरा मुकाबला 15 और तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा. इस सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. इसके बाद वेस्टइंडीज भारत का दौरा करेगी. जहां पर 3 मैचों की वनडे और 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होगी, जबकि 3 अक्टूबर को आखिरी मुकाबला खेला जाएगा.
अफगाानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज के बाद भारतीय टीम जापान जाएगी. 22 सितंबर को भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाएगा. इसके बाद भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 में भाग लेगी.
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में की शानदार गेंदबाजी
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
30 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines