Emerging Womens Asia Cup 2023: हांगकांग में खेले जाने वाले इमर्जिंग महिला एशिया कप 2023 के लिए बीसीसीआई ने भारतीय महिला ए टीम का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट 12 जून को हांगकांग में शुरू होने वाला है। बोर्ड ने इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की कमान धाकड़ बल्लेबाज श्वेता सहरावत को सौंपी है।
8 टीमें ले रही भाग
इंडिया ‘ए’ अपने अभियान की शुरुआत 13 जून को टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में हांगकांग के खिलाफ मैच के साथ करेगी। टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग लेंगी जिन्हें दो ग्रुप में बांटा जाएगा। भारत ‘ए’ ग्रुप ए का हिस्सा है, और ग्रुप में हांगकांग, थाईलैंड ‘ए’ और पाकिस्तान ‘ए’ जैसे खिलाड़ी शामिल होंगे।दूसरी ओर, ग्रुप बी में बांग्लादेश ‘ए’, श्रीलंका ‘ए’, मलेशिया और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 21 जून को खेला जाएगा।
WPL में श्वेता सहरावत ने किया था शानदार प्रदर्शन
टीम की घोषणा करते हुए बीसीसीआई ने श्वेता सहरावत को टीम का कप्तान और सौम्या तिवारी को उप कप्तान नामित किया। सहरावत महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के उद्घाटन संस्करण में यूपी वारियर्स के लिए खेली थी और दमदार प्रदर्शन किया था। टीम में श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा और अन्य खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसके अलावा मुख्य कोच नूशिन अल खदीर होंगे।
टीम में कई खिलाड़ियों ने हाल ही में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 के उद्घाटन सत्र में भाग लिया और कई शानदार प्रदर्शन किए। सहरावत के नेतृत्व में, भारत ‘ए’ इमर्जिंग महिला एशिया कप के विजेता के रूप में वापसी करना चाहेगी।
India Women’s A Team: श्वेता सहरावत (कप्तान), सौम्या तिवारी (उप-कप्तान), तृषा गोंगडी, मुस्कान मलिक, श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, उमा चेट्री (विकेटकीपर), ममता मदीवाला (विकेटकीपर), तीता साधु, यशश्री एस, काशवी गौतम, पार्शवी चोपड़ा, मन्नत कश्यप, बी अनुषा।
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
58 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines