Bangladesh Cricket Board: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अब खिलाड़ियों के सामने झुकना पड़ा है. बोर्ड के डायरेक्टर एम नजमुल इस्लाम ने अपनी टीम के खिलाड़ियों के खिलाफ विवादित बयान दिया था. जिसके बाद से ही खिलाड़ियों ने बॉयकॉट करने की धमकी दी थी. सभी बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बोर्ड को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. जिस पर अब बोर्ड ने बड़ा एक्शन लेते हुए डायरेक्टर एम नजमुल इस्लाम को पद से हटा दिया है.
खिलाड़ियों की मांग पर बीसीबी ने लिया एक्शन
बीसीबी डायरेक्टर एम नजमुल इस्लाम के विवादित बयान से आहत होकर खिलाड़ियों ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग का ही बॉयकॉट कर दिया था. जिससे परेशान होकर बोर्ड ने अब बड़ा एक्शन लिया है. प्रेस रिलीज में बोर्ड ने कहा, ‘बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यह बताना चाहता है कि हाल के डेवलपमेंट्स के रिव्यू के बाद और ऑर्गनाइजेशन के सबसे अच्छे हित में BCB प्रेसिडेंट ने मिस्टर नजमुल इस्लाम को तुरंत फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन के तौर पर उनकी जिम्मेदारियों से हटाने का फैसला किया है. यह फैसला BCB कॉन्स्टिट्यूशन के आर्टिकल 31 के तहत BCB प्रेसिडेंट को मिले अधिकार के अनुसार लिया गया है और इसका मकसद बोर्ड के मामलों का लगातार आसान और असरदार कामकाज पक्का करना है.’
The BCB has said it'll take around 48 hours for official to resign. Even if we play the second game today and what if he doesn't resign after 48 hours? We will again stop BPL. If BCB gives us in writing that he will resign within 48 hours then we will play today. If he doesn't… https://t.co/j4LIAR5FSm
— Subhayan Chakraborty (@CricSubhayan) January 15, 2026
ये भी पढ़ें: बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने किया बीपीएल का बॉयकॉट, मैच से पहले स्टेडियम नहीं पहुंचे खिलाड़ी
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट को मिली और पॉवर
इसके साथ ही प्रेस रिलीज में उन्होंने साफ कर दिया है कि नए चेयरमैन के आने तक किसे ये पावर मिलेगी. बोर्ड ने प्रेस रिलीज में लिखा, ‘अगली सूचना तक, BCB प्रेसिडेंट फाइनेंस कमिटी के एक्टिंग चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे. BCB फिर से कहता है कि क्रिकेटरों का हित उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. बोर्ड अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी खिलाड़ियों के सम्मान और गरिमा को बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. इस संबंध में, BCB को उम्मीद है कि सभी क्रिकेटर खेल के लिए इस मुश्किल समय में बांग्लादेश क्रिकेट की बेहतरी के लिए प्रोफेशनलिज्म और समर्पण के सबसे ऊंचे स्टैंडर्ड दिखाते रहेंगे और BPL में लगातार हिस्सा लेने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे.’
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: इंदौर में लगेगा रनों का अंबार या गेंदबाज दिखेंगे लाचार, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज










