साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज का हुआ ऐलान, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

Indian Women Cricket Team: भारतीय महिला टीम इस साल के अंत में साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने शेड्यूल का ऐलान कर दिया है.

Indian Women Cricket Team

Indian Women Cricket Team

Indian Women Cricket Team: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस साल दिसंबर के अंत में साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी, जहां टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज और एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी. क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने साल के अंत और अगले साल का शेड्यूल जारी कर दिया है. भारत का दौरा इसी शेड्यूल का पहला हिस्सा है. टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका दौरा 6 दिसंबर से शुरू होगा. शुरुआत में टीम इंडिया बेनोनी में साउथ अफ्रीका इमर्जिंग टीम के खिलाफ एक वार्म-अप मैच खेलेगी. इसके बाद दोनों सीनियर महिला टीमों के बीच वनडे सीरीज और एक टेस्ट मैच खेला जाएगा.

विज्ञापन

टीम इंडिया के साउथ अफ्रीका दौरे का हुआ ऐलान

भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच दिसंबर में सीरीज खेली जाएगी. इस दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज और एकमात्र टेस्ट मैच होगा. टेस्ट मैच 20 से 23 दिसंबर तक गकेबेरहा में खेला जाएगा. वहीं, तीनों वनडे ICC महिला चैंपियनशिप के तहत 9 से 15 दिसंबर तक पोटचेफस्ट्रूम, ब्लोमफोन्टेन और केप टाउन में खेले जाएंगे. बता दें कि, भारत और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच अब तक कुल 3 टेस्ट मैच हो चुके हैं और ये मैच उनका चौथा टेस्ट मुकाबला होगा.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया भी करेगी साउथ अफ्रीका का दौरा

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम भी साउथ अफ्रीका दौरे पर आएगी. ऑस्ट्रेलिया 18 मार्च से 11 अप्रैल 2027 तक मल्टी-फॉर्मेट सीरीज खेलेगी, जिसमें तीन टी20, तीन वनडे और एक टेस्ट मैच शामिल होगा. T20I मुकाबले किम्बरली, बेनोनी और ईस्ट लंदन में होंगे, जबकि वनडे मैच गकेबेरहा, पार्ल और डरबन में खेले जाएंगे. वनडे सीरीज का आखिरी मैच ब्लैक डे ODI के तहत होगा.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले नए टूर्नामेंट का हुआ ऐलान, सचिन-लारा और युवराज जैसे दिग्गजों का फिर लगेगा मेला, जानें पूरी डिटेल्स

भारतीय महिला टीम के साउथ अफ्रीका दौरे का शेड्यूल

तारीखमुकाबलावेन्यू
06 दिसंबरवार्म-अप मैचबेनोनी
09 दिसंबरपहला वनडेपोटचेफस्ट्रूम
12 दिसंबरदूसरा वनडेब्लोमफ़ोन्टेन
15 दिसंबरतीसरा वनडेकेप टाउन
20 दिसंबर – 23 दिसंबरएकमात्र टेस्टगकेबेरहा

ऑस्ट्रेलिया के साउथ अफ्रीका दौरे 2027 का शेड्यूल

तारीखकार्यक्रमस्थान
18 मार्चपहला टी20Iकिम्बरली
21 मार्चदूसरा टी20Iबेनोनी
23 मार्चतीसरा टी20Iपूर्वी लंदन
27 मार्चपहला वनडेगकेबेरहा
31 मार्चदूसरा वनडेपार्ल
03 अप्रैलतीसरा वनडेडरबन
08-11 अप्रैलएकमात्र टेस्टपोटचेफस्ट्रूम

ये भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले CSK की टीम को लगा दूसरा झटका, नाथन एलिस के बाद एक और खिलाड़ी हुआ इंजर्ड

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ