AUS vs ENG 1st Test: ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 2 दिन में इंग्लैंड को एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में चारों खाने चित कर डाला. इंग्लैंड से मिले 205 रनों के लक्ष्य को कंगारू टीम ने आसानी से सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रेविस हेड ने बल्ले से कोहराम मचाते हुए सिर्फ 83 गेंदों पर 123 रनों की विस्फोटक पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान हेड ने 16 चौके और 4 सिक्स जमाए. पिछले 100 साल में यह पहला मौका है जब एशेज सीरीज का कोई टेस्ट सिर्फ 2 दिन के अंदर खत्म हो गया है.
एशेज सीरीज का सबसे छोटा मैच
20वीं सेंचुरी में गेंदों के लिहाज से पर्थ में खेला गया पहला मैच एशेज सीरीज का सबसे छोटा मैच रहा. पर्थ में खेला गया पहला टेस्ट सिर्फ 847 गेंदों में ही खत्म हो गया. इससे पहले 1888 में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट मैच का अंत 792 गेंदों में हो गया था. इसके साथ ही पिछले 100 सालों में यह एशेज सीरीज का सबसे छोटा मुकाबला भी रहा.
इंग्लैंड से मिले 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को ट्रेविस हेड और जेक वेदराल्ड ने अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 75 रन जोड़े. वेदराल्ड तो 23 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन हेड ने दूसरे छोर से अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी. हेड ने अपना अर्धशतक सिर्फ 36 गेंदों में पूरा किया. फिफ्टी जमाने के बाद हेड और भी आक्रामक हो गए और उन्होंने 69 गेंदों में अपना शतक ठोक डाला.
पर्थ में रचा गया इतिहास
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका रहा जब पर्थ के मैदान पर रनों का पीछा करने वाली टीम ने जीत का स्वाद चखा. इससे पहले इस ग्राउंड पर खेले गए पांच मैचों में जीत पहले बैटिंग करने वाली टीम के ही हाथ लगी थी. ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने जमकर कहर बरपाया. स्टार्क की आग उगलती गेंदों के आगे इंग्लिश बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. पहली पारी में स्टार्क ने 7 और दूसरी इनिंग में 3 विकेट लेते हुए कुल 10 विकेट चटकाए. पिछले 35 साल में स्टार्क एशेज टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बने.
संबंधित खबरें
जोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
26 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
37 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines