हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एशियन गेम्स 2026 क्वार्टर फाइनल में किस टीम से होगा टीम इंडिया का सामना? इन 3 टीमों के बीच है टक्कर 

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत हो चुकी है. जहां पर पुरुष क्रिकेट की शुरुआत 24 सितंबर से होने वाली है. महिला क्रिकेट का समापन हो चुका है. जहां पर टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल जीता है. अब श्रेयस अय्यर की टीम पर नजरें टिकी हुई हैं.

विज्ञापन
Team India का क्वार्टर फाइनल में किससे होगा मुकाबला? (Pic Credit- ANI)

Asian Games 2026: जापान के आइची नागोया में एशियन गेम्स 2026 खेला जा रहा है. महिला क्रिकेट का इवेंट खत्म हो चुका है. 24 सितंबर से पुरुष क्रिकेट के मुकाबले खेले जाने वाले हैं. हालांकि टीम इंडिया इस मेगा इवेंट में अपना सफर 28 सितंबर से खेलने वाली है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल खेलने वाली है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि किस टीम के खिलाफ भारत अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेल सकती है. जिसको लेकर 3 टीमों के बीच टक्कर होने वाली है. 

टीम इंडिया का किससे होगा सामना? 

भारतीय क्रिकेट टीम का क्वार्टर फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को ग्रुप ए की बी टीम से हो सकता है. ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल की टीमें नजर आ रही है. वहीं ग्रुप बी में हांगकांग, ओमान और मलेशिया की टीमे हैं. 24 सितंबर को पहला मुकाबला जापान और अफगानिस्तान के बीच होने वाला है. एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में पहले से ही 4 टीमें नजर आ रही है. जिसमें भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें नजर आ रही है. 

ग्रुप बी में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम का सामना पाकिस्तान से होगा. वहीं ग्रुप बी में टॉप पर रहने वाली टीम का सामना बांग्लादेश की टीम से होने वाला है. वहीं ग्रुप ए की बात करें तो टॉप टीम का सामना क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका की टीम से हो सकता है. जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम को भारत के खिलाफ खेलना होगा. फिलहाल अफगानिस्तान की टीम ग्रुप ए में बहुत मजबूत नजर आ रही है. 

विज्ञापन

नेपाल या जापान से हो सकता है मुकाबला 

अगर अफगानिस्तान की टीम ने ग्रुप ए में टॉप किया तो उनका सामना भारत से नहीं होने वाला है. ऐसे में टीम इंडिया का मुकाबला नेपाल या जापान में से किसी एक टीम से हो सकता है. जापान की टीम ने हाल में ही घरेलू मैदान पर टीम इंडिया को परेशान किया था. टीम इंडिया जापान के खिलाफ सिर्फ 2 रन ही जीत पाई थी. हालांकि नेपाल की टीम जापान से भी बेहतर नजर आ रही है. 

ये भी पढ़ें: VIDEO: लंदन से तिरुवनंतपुरम पहुंचे विराट कोहली, काला चश्मा और ब्लैक आउटफिट में दिखा स्टाइलिश अंदाज

विज्ञापन

ऐसे में नेपाल और जापान के बीच मैच जीतने वाली टीम से टीम इंडिया का सामना 28 सितंबर को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क निशिन में होने वाला है. श्रेयस अय्यर की टीम के सामने फिलहाल कोई चुनौती नहीं नजर आ रही है. टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी भी नजर आ रहे हैं. जिनको मैदान पर देखने के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं. टीम इंडिया फिलहाल गोल्ड मेडल जीतने की प्रबल दावेदार नजर आ रही है. 

ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया स्क्वाड का ऐलान, चोट के कारण रचिन रवींद्र हुए बाहर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola