भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया स्क्वाड का ऐलान, चोट के कारण रचिन रवींद्र हुए बाहर

New Zealand Squad Announced: भारतीय टीम जल्द ही न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाली है. दोनों के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज का आयोजन होगा. इसके लिए न्यूजीलैंड ने T20I स्क्वाड का ऐलान कर दिया है.

ind vs nz

न्यूजीलैंड ने किया स्क्वाड का ऐलान (Image: ANI)

New Zealand Squad Announced: भारतीय टीम अक्टूबर 2026 में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाली है. दोनों टीमों के बीच तीनों प्रारूपों में मैच खेले जाएंगे. न्यूजीलैंड ने अब T20I सीरीज के लिए अपने स्क्वाड का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है. रचिन रवींद्र कुछ दिनों पहले चोटिल हो गए थे, जिस वजह से वह T20I सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. उन्हें स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है, वहीं एडम मिल्ने की एक साल बाद वापसी हुई है.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने किया T20I स्क्वाड का ऐलान

ब्लैककैप्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए भारत के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए 16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस श्रृंखला का पहला मैच क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. एडम मिल्ने एक साल से अधिक समय से स्क्वाड से बाहर थे और अब उनकी वापसी हुई है. इसके अलावा चोट के कारण T20I वर्ल्ड कप से बाहर रहने वाले माइकल ब्रेसवेल की भी वापसी हो रही है. रचिन रवींद्र के अलावा बेन सियर्स भी चोटिल होने के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड का T20I स्क्वाड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉनवे, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नेथन स्मिथ.

विज्ञापन

भारत-न्यूजीलैंड T20I सीरीज का शेड्यूल

तारीख मैच टीमें जगह
22 अक्टूबर 2026पहला T20I मैच भारत vs न्यूजीलैंडहेगली ओवल, क्राइस्टचर्च
24 अक्टूबर 2026दूसरा T20I मैच भारत vs न्यूजीलैंडहेगली ओवल, क्राइस्टचर्च
27 अक्टूबर 2026तीसरा T20I मैच भारत vs न्यूजीलैंडहनरी स्टेडियम, वेलिंगटन
30 अक्टूबर 2026चौथा T20I मैच भारत vs न्यूजीलैंडईडन पार्क, ऑकलैंड
1 नवंबर 2026पांचवां T20I मैच भारत vs न्यूजीलैंडसेडन पार्क, हैमिल्टन

टीम सिलेक्शन पर क्या बोले हेड कोच?

न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वॉल्टर ने भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए चुने गए स्क्वाड को लेकर बात की. दरअसल, कीवी टीम में 7 तेज गेंदबाजों के विकल्प हैं. हेड कोच ने अब इतने सारे तेज गेंदबाजों को स्क्वाड में जगह देने का असली कारण बताया है. आने वाले महीनों में काफी सारे मैच खेले जाने हैं, जिस वजह से सभी गेंदबाजों के वर्कलोड पर ध्यान दिया जा सके.

रॉब वॉल्टर ने कहा, ‘हमारी प्राथमिकता मैच जीतना और सबसे बेस्ट टीम मैदान पर उतारना है. हमें यह बात भी ध्यान में रखनी है कि आने वाले महीनों में काफी क्रिकेट होने वाला है. हम किस्मत वाले हैं कि हमारे पास गेंदबाजी में इतनी गहराई है. हम सीरीज के दौरान सभी 16 सदस्यों का उपयोग करने की कोशिश करेंगे, ताकि वर्कलोड को मैनेज किया जा सके.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ