SL vs BAN: एशिया कप के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 164 रनों का टारगेट दिया है। लेकिन बांग्लादेश की बैटिंग के दौरान एक मजेदार नजारा भी देखने को मिला। जब दोनों बल्लेबाज रन लेने के चक्कर में एक ही छोर पर पहुंच गए। जिसके बाद एक बल्लेबाज को अपने विकेट की कुर्बानी देनी पड़ी।
37वें ओवर में हुआ वाकया
दरअसल, बांग्लादेश की तरफ से 37वें ओवर में मेहदी हसन मिराज और नजमुल शंटो बैटिंग कर रहे थे। तभी एक रन लेने के चक्कर में दोनों के बीच गफलत हो गई। दोनों रन लेने के चक्कर में एक ही तरफ पहुंच गए। मेहंदी हसन मिराज पहले ही निकल गए ऐसे में उन्हें अपना विकेट खोना पड़ा। मेहंदी 11 गेंदों में पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन दोनों की इस गफलत से बांग्लादेश को जरूर नुकसान हो गया और टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई।
ये भी पढ़ेंः इस चैनल पर होगा टीम इंडिया के मैचों का प्रसारण, 5963 करोड़ में खरीदे BCCI के मीडिया राइट्स
खास बात यह कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब दोनों बल्लेबाज इस तरह से रन लेने के चक्कर में क्रीच के एक ही छोर पर पहुंचे हो। इससे पहले भी कई बार क्रिकेट में इस तरह का नाजारा देखने को मिल चुका है। जिससे बल्लेबाजों ने अपने विकेट गवाएं हैं।
50 ओवर नहीं खेल पाया बांग्लादेश
वहीं बांग्लादेश अपने पहले मुकाबले में ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाया। बांग्लादेश पूरे पचास ओवर भी नहीं खेल पाया। बांग्लादेश की टीम 42.4 ओवर में 164 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शंटों ने सबसे ज्यादा 89 रनों की पारी खेली, इसके अलावा कोई और बल्लेबाज ज्यादा देर तक श्रीलंका के गेंदबाजों के सामने खड़े नहीं हो पाए।
ये भी पढ़ें: वीरेंद्र सहवाग डेविड वॉर्नर के क्लब में शामिल हुआ यह बल्लेबाज, पहले ही ओवर में कर दिया कमाल
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
28 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines