Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 से पहले सभी 8 टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं. पाकिस्तान, यूएई और अफगानिस्तान के बीच शारजाह में ट्राई सीरीज चल रही है. इस सीरीज में दूसरा मुकाबला खेलने उतरी पाकिस्तान टीम को भले ही यूएई के खिलाफ 31 रनों से जीत मिल गई हो, लेकिन उसके 3 गेंदबाजों को इतनी मार पड़ी कि उनकी पोल खुल गई. यूएई जैसी छोटी टीम के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के तीन बॉलर्स को जमकर कूटा. इसमें हसन अली जैसा बड़ा नाम भी है, जो सालों से पाकिस्तान टीम का रेगुलर हिस्सा रहे हैं. उनके पास बढ़िया गति और सटीक लाइन लेंथ है, इसके बाद भी यूएई के बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ सबसे ज्यादा रन बटोरे.
जिन तीन गेंदबाजों की सबसे ज्यादा मार पड़ी है वो एशिया कप 2025 के लिए चुनी गई फाइनल टीम का हिस्सा भी हैं. उन्हें प्लेइंग 11 में भी जगह मिलना तय माना जा रहा है, लेकिन इस टूर्नामेंट से ठीक पहले उनकी गेंदबाजी ने पाकिस्तान की तैयारियों की कहीं ना कहीं पोल खोल दी है. तीन में से कोई भी ऐसा बॉलर नहीं था, जिसने 40 से कम रन खर्चे होंगे, सभी को 4-4 ओवरों में 40 प्लस रन पड़े.
एशिया कप 2025 से पहले इन 3 गेंदबाजों को पड़ी मार
1. सलमान मिर्जा
बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपने 4 ओवरों में 43 रन लुटा दिए. उनकी इकॉनमी 10.80 रही. मतलब ये कि हर ओवर में उनके एवरेज 10 रन पड़े. एशिया कप से पहले यूएई जैसी छोटी टीम के बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ खुलकर रन बटोरे. इस गेंदबाजी ने पाकिस्तान की टेंशन बढ़ा दी है, अब सवाल ये है कि जब एशिया कप में सामने भारत, अफगानिस्तान, बांग्लादेश जैसी मजबूत टीमें होंगी तो सलमान मिर्जा कैसी गेंदबाजी करेंगे.
2. हसन अली
पाकिस्तान टीम के स्टार बॉलर हैं. एशिया कप 2025 में उन्हें पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में जगह मिलना तय है, लेकिन इस टूर्नामेंट से ठीक पहले यूएई के बल्लेबाजों ने इस बॉलर की जमकर धुनाई कर दी है. हसन ने अपने 4 ओवरों में 43 रन लुटाए, भले ही उन्हें 3 विकेट मिले हों, लेकिन रनों की गति को कम नहीं कर सके. उनका इकॉनमी 11.80 रहा. मतलब हर एक ओवर में उन्हें एवरेज 11 से ज्यादा रन पड़े.
3. सूफियान मुकीम
पाकिस्तान की टीम में शामिल किए गए इस बाएं हाथ के स्पिनर को भी खूब मार पड़ी. यूएई के खिलाफ उन्होंने 4 ओवरों में 44 रन दिए. मतलब हर ओवर में औसत 11 रन खर्च किे. इस स्पिनर के खिलाफ आसिफ खान नाम के बैटर ने तूफानी छक्के ठोके. मुकीम की पिटाई देख कप्तान सलमान अली आगा और टीम मैनेजमेंट के सामने सवाल खड़ा हो गया है, क्या उन्हें प्लेइंग 11 में जगह दी जाए या नहीं.
सैम अयूब ने 69 जबकि आसिफ खान ने 77 रन कूटे
अगर मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 207 रन किए थे. ओपनर सैम अयूब ने 38 बॉल पर सबसे ज्यादा 69 रन कूटे, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे. हसन नवाज ने 6 छक्कों के दम पर 56 रन बनाए. 203 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी यूएई की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 176 रन तक ही पहुंच सकी और 31 रनों से मैच हार गई.कप्तान मुहम्मद वसीम ने 18 बॉल पर 33 और छठे नंबर पर यूएई के लिए बैटिंग करने आए आसिफ खान ने 35 बॉल पर 6 छक्के और 6 चौकों की मदद से 77 रन कूटे. उन्होंने तूफानी अंदाज में बैटिंग की और पाकिस्तानी बॉलर्स के होश उड़ा डाले. हालांकि दूसरी तरफ से विकेट गिरते गए और टीम को हार नसीब हुई.
ये भी पढ़ें: 40 साल के रेसलर ने WWE दिग्गज Brock Lesnar को ललकारा, 5 साल पहले WrestleMania में चटाई थी धूल
PAK vs UAE: लाइव मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी की शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद, सामने आया VIDEO
संबंधित खबरें
बेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
7 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
50 mins ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
56 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
1 hr agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
2 hrs agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
3 hrs agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines