News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Drew McIntyre: 40 साल के WWE रेसलर ड्रू मैकइंटायर अब कंपनी के बड़े स्टार बन चुके हैं. हील के रूप में उनका काम सभी को पसंद आता है. मैकइंटायर ने मौजूदा समय में अपनी नजरें कोडी रोड्स की WWE चैंपियनशिप पर गड़ाई हैं लेकिन वह रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब उन्होंने अपने पुराने दुश्मन ब्रॉक लैसनर को चुनौती पेश कर दी है. मैकइंटायर का कहना है कि वह लैसनर से फिर से टकराने के लिए तैयार हैं. उन्होंने द बीस्ट को खुली चुनौती देकर ललकारा है.
ड्रू मैकइंटायर को 2020 में तगड़ा पुश दिया गया. उन्होंने रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद उन्होंने ब्रॉक लैसनर को WWE चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की. WrestleMania 36 में मैकइंटायर ने द बीस्ट को हराकर अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड टाइटल प्राप्त किया. वहां से ड्रू ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह कंपनी के टॉप स्टार बन गए. ड्रू ने लैसनर को करारी हार दी थी.
हाल ही में Adam Apple यूट्यूब चैनल पर मैकइंटायर ने अपने करियर को लेकर बात की. उनसे वहां पर लैसनर का फिर सामना करने की बात कही गई. मैकइंटायर ने कहा अगर अवसर आया तो द बीस्ट के खिलाफ जरूर जाएंगे. ड्रू के अनुसार,”मुझे नहीं पता. मुझे पता है कि मैंने उन्हें नहीं देखा है. जब यह होगा तो एक बड़ा धमाका होगा. मुझे पता है कि वह ड्रू मैकइंटायर से बदला लेना चाहते हैं क्योंकि मैंने उन्हें रेसलमेनिया में हराया था. कोई नहीं जानता क्या होगा. हो सकता है कि वह अब मेरा पीछा करें. जब मैं चैंपियन बन जाऊंगा तो द बीस्ट का स्वागत है”.
ब्रॉक लैसनर SummerSlam 2023 के बाद से WWE से चले गए थे. पिछले साल उनके ऊपर कुछ आरोप भी लगे. लगा था कि वह अब कंपनी में वापसी नहीं करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. SummerSlam 2025 नाइट-2 के मेन इवेंट में कोडी रोड्स ने जॉन सीना को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल की. इसके बाद लैसनर ने धमाकेदार वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा तोहफा दिया. जल्द ही अब लैसनर और सीना के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है.
ये भी पढ़ें:-WWE Clash in Paris 2025 का मैच कार्ड और ताबड़तोड़ एक्शन को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
न्यूज 24 पर पढ़ें WWE, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।