Asia Cup 2023: श्रीलंका और पाकिस्तान में खेले जाने वाले एशिया कप के लिए टीम इंडिया के स्कवॉड का ऐलान किया जा चुका है। इसमें युवा प्रतिभा तिलक वर्मा को शामिल किया गया है। उनके चयन को लेकर जहां एक्सपर्ट्स की राय बंटी हुई है वहीं दूसरी ओर इस बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल होकर तिलक काफी खुश हैं। बीसीसीआई ने उनका एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे इमोशनल नजर आ रहे हैं।
‘जल्द ही आप तिलक वर्मा को भारत के लिए खेलते हुए देखेंगे’ ये शब्द टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने तब कहे थे जब वर्मा ने आईपीएल 2023 सीज़न में आरसीबी के गेंदबाजों की धुनाई की थी। अगस्त तक युवा स्टार पहले ही सात टी20I खेल चुका है और अब, एशिया कप 2023 आयोजन के लिए वनडे में पहली बार कॉल-अप अर्जित किया है। 20 वर्षीय खिलाड़ी फिलहाल आयरलैंड में टी20 सीरीज खेल रहे हैं, लेकिन कॉन्टिनेंटल कप के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रखा।
ये मेरे लिए सपना सच होने जैसा- तिलक वर्मा
तिलक वर्मा ने कहा कि “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं वनडे प्रारूप में सीधे एशिया कप में डेब्यू करूंगा। मुझे हमेशा से विश्वास था कि मैं जल्द ही वनडे में डेब्यू कर सकता हूं, लेकिन यह मेरे लिए बड़ी बात है। मैं हमेशा यही सपना देखता हूं कि भारत के लिए वनडे में डेब्यू करूं। एक ही साल में मुझे टी-20 डेब्यू करने का मौका मिला और अचानक अगले महीने मुझे एशिया कप के लिए बुलावा आ रहा है। मैं बस इसके लिए तैयारी कर रहा हूं।”
रोहित शर्मा ने की तिलक की मदद
तिलक वर्मा ने आगे टीम के कप्तान रोहित शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि कैसे हिटमैन की सलाह और मदद से उनको फायदा हुआ है। तिलक कहते हैं कि “रोहित भाई ने हमेशा मेरा समर्थन किया है। आईपीएल के दौरान, मैं काफी घबराया हुआ था, लेकिन रोहित शर्मा हमेशा कहते थे, अपने आप को अभिव्यक्त करो, और कोई भी सवाल पूछने से मत डरो। उन्होंने मुझसे केवल एक ही बात कही कि अपने खेल का आनंद लो। मैं खुश हूं कि मैं एशिया कप टीम में हूं और मैं वहां अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। मैं जो कर रहा हूं उसका आनंद लेना चाहता हूं।’
एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पंड्या (वीसी), रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, प्रसीद कृष्णा।
संबंधित खबरें
ODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
18 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
19 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
53 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines