Asia Cup 2023: पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाने वाले एशिया कप की शुरुआत में एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है। इस प्रतिष्ठिट टूर्नामेंट में हर बार की तरह कई रिकॉर्ड बनेंगे और टूटेंगे। एशिया कप में जहां सभी की निगाहें विराट कोहली पर टिकी होंगी जो कि इस कप के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। वहीं उनकी ही राह पर चलते वाले शुभमन गिल भी नए रिकॉर्ड्स बनाने की फिराक में होंगे। गिल के पास कोहली के भी तीन बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।
भारत के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन
एशिया कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के पास है। उन्होंने ये कारनामा 2012 में किया था। कोहली ने उस सीजन में 3 पारियों में ही 357 रन बना दिए थे। जबकि इस टूर्नामेंट में अगर भारतीय टीम सुपर 4 तक भी पहुंचती है तो उसे पांच मैच खेलने का मौका मिलेगा। ऐसे में गिल कोहली के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
लगातार 5 शतक जड़ कोहली के खास क्लब में शामिल हो सकते हैं गिल
विराट कोहली अपनी निरंतरता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने वनडे में लगातार 5 बार अर्धशतक जड़ने का कारनामा तीन बार किया है। ऐसे में गिल अगर पांचों मैचों में अर्धशतक जड़ देते हैं तो वे कोहली के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे।
वनडे में सबसे तेज शतक
विराट कोहली ने वनडे में सबसे तेज शतक 2013 में जड़ा था। जब टीम परेशानी में थी। कोहली ने मात्र 52 गेंदों में शतक जड़ दिया था। ऐसे में अगर गिल 51 गेंदों में भी इसे पूरा करते हैं तो कोहली के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे।
एक साल में सबसे ज्यादा शतक
विराट कोहली ने 2017 में एक साल में ही 6 शतक जड़ दिए थे। गिल के अब तक इस साल तीन शतक हो गए हैं। ऐसे में अगर वे तीन और सेंचुरी जड़ देते हैं तो कोहली की बराबरी कर लेंगे। वहीं चार शतक जड़ते ही इसे ध्वस्त कर देंगे।
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
31 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
41 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines