Ashes 2023: एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट हेडिंग्ले में खेला जा रहा है। जिसमें इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी कंगारू टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगया है। इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड ने डेविड वॉर्नर के रूप में पहली सफलता दिलाई है। वॉर्नर 5 गेंद में 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
दरअसल, इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ड ब्रॉड पहला ओवर लेकर आए थे। पहली ही गेंद पर डेविड वॉर्नर ने मिड ऑन की दिशा में शानदार चौका लगाया। इशके बाद तीन बॉल डॉट निकालीं और चौथी पर डेविड वॉर्नर का शिकार कर डाला। वॉर्नर ने ऑफ स्टंप पर जाती गेंद में बल्ला लगाया और दूसरे स्लिप में जैक क्राली को कैच थमा बैठे।
https://twitter.com/englandcricket/status/1676895948302336001?s=20
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो खबर लिखे जाने तक कुल 7 ओवर किए जा चुके हैं। ऑस्ट्रेलिाय ने एक विकेट खोकर 31 रन बना लिए हैं। क्रीज पर उस्मान ख्वाजा 6 जबकि मार्नस लाबुशेन 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। स्टुअर्ड ब्रॉड ने 1 विकेट निकाला है।
एशेज सीरीज का हाल
अगर एशेज सीरीज की बात करें तो 5 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे है। कंगारू टीम ने सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों को अपने नाम किया है। एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से जीता था, जबकि दूसरे टेस्ट मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड को 43 रनों से शिकस्त दी थी। अब इंग्लैंड को सीरीज बचाने के लिए तीसरा टेस्ट हर हाल में जीतना होगा।
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
5 mins agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
33 mins agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
33 mins agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
51 mins ago'ये क्रिकेट नहीं...', टीम इंडिया के 400+ रन चेज के बावजूद खुश नहीं गौतम गंभीर! दिया बड़ा बयान
1 hr agoरोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बाद क्यों किया अजीबोगरीब सेलिब्रेशन? खुद बताया कारण
2 hrs agoIND vs SL Highlights: टीम इंडिया ने जीता सेमीफाइनल मैच, पाकिस्तान से गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
3 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11, वैभव को मिलेगा मौका?
4 hrs agoAsian Games 2026: बारिश बनेगी IND vs SL सेमीफाइनल मैच में विलेन? जानिए कैसा है मौसम का हाल
4 hrs agoAsian Games: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines