हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: अर्शदीप सिंह का 'बल्ले-बल्ले' डांस, इंग्लैंड के जख्मों पर यूं छिड़का नमक, वीडियो हुआ वायरल

IND vs ENG: मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद अर्शदीप सिंह इंग्लैंड के जख्मों पर नमक छिड़कते हुए नजर आए।

विज्ञापन
Arshdeep Singh

IND vs ENG: वॉशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा की यादगार पारियों की बदौलत टीम इंडिया मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट मैच को ड्रॉ कराने में सफल रही। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की कोई भी चाल सुंदर-जडेजा के आगे काम नहीं आ सकी। सुंदर ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जमाया और वह 101 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, जडेजा ने 107 रनों की लाजवाब पारी खेली। ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर हाथ से फिसलती जीत की वजह से इंग्लिश खिलाड़ी पूरी तरह से चिढ़े हुए नजर आए।

कप्तान बेन स्टोक्स समेत कई प्लेयर्स ने मैच को जल्द ड्रॉ पर खत्म करने के लिए जडेजा और सुंदर पर दबाव भी बनाया। हालांकि, मेजबान टीम के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम अर्शदीप सिंह ने अपने डांस मूव्स से किया। अर्शदीप ड्रेसिंग रूम के अंदर जाने से पहले फैन्स के सामने भांगड़ा करते हुए दिखाई दिए।

अर्शदीप ने छिड़का जख्मों पर नमक

दरअसल, पंजाब किंग्स ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारतीय खिलाड़ी एक-एक करके ड्रेसिंग रूम के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मगर टीम के प्रदर्शन से काफी खुश अर्शदीप अंदर जाते-जाते फैन्स के सामने भांगड़ा करते हुए दिखाई दिए। अर्शदीप के चेहरे पर खुशी साफतौर पर झलक रही थी। अर्शदीप का यह डांस इंग्लिश टीम के जख्मों पर नमक जैसा है। टेस्ट के पांचवें दिन तीनों ही सेशन में गेंदबाजी करने के बावजूद इंग्लैंड के बॉलर्स सिर्फ 2 विकेट ही निकाल सके। बता दें अर्शदीप प्रैक्टिस के दौरान चोटिल होने की वजह से चौथा टेस्ट मैच नहीं खेले थे। अर्शदीप अगर पूरी तरह से फिट होते हैं, तो उन्हें पांचवें टेस्ट में आजमाया जा सकता है।

विज्ञापन

तीन बल्लेबाजों ने ठोके शतक

दूसरी पारी में भारतीय टीम के तीन बल्लेबाजों ने शतक जमाए। केएल राहुल अपने सेंचुरी से सिर्फ 10 रन दूर रह गए और वह 90 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, कप्तान शुभमन गिल इस सीरीज में एक और शतक जमाने में सफल रहे, तो जडेजा-सुंदर ने भी सेंचुरी लगाई। सुंदर 101 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 9 चौके और एक सिक्स जमाया। वहीं, जडेजा ने 13 चौके और एक छक्के की मदद से 107 रन जड़े।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola