Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

‘रोहित-कोहली का मिलाजुला रूप हैं ये इंडियन स्टार क्रिकेटर’, टी20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद सामने आया नाम

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के पूर्व स्पिन लेजेंड अनिल कुंबले ने संजू सैमसन की जमकर तारीफ की है, उन्होंने बताया कि केरल के इस खिलाड़ी में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों के गुण हैं. संजू को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' के खिताब से नवाजा गया.

Author
Written By: Shariqul Hoda Updated: Mar 9, 2026 07:25
T20 World Cup Trophy

Anil Kumble On Sanju Samson: भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने कहा कि संजू सैमसन टेक्टिकल तौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा का कॉम्बिनेशन हैं. कुंबले ने बताया कि ये ओपनर जरूरत पड़ने पर कोहली की तरह पारी को संभाल सकता है, और पावरप्ले में बॉलिंग का सामना करने की काबिलियत भी रखता है, जिसमें ‘हिटमैन’ माहिर हैं.

शानदार प्रदर्शन से जीता दिल

सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी, रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 46 गेंदों पर 89 रनों की शानदार पारी खेली. उनकी पारी में 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे, जिससे टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करने के बाद 255-5 का स्कोर बनाया और फिर न्यूजीलैंड को 19 ओवर में 159 रन पर आउट कर दिया.

---विज्ञापन---

कुंबले हुए मुरीद

ईएसपीएनक्रिकइंफो पर एक चर्चा के दौरान कुंबले ने सैमसन की बैटिंग में वर्सेटिलिटी पर एक दिलचस्प बात कही, और उनकी तुलना भारत के 2 पूर्व कप्तानों से की. उन्होंने कहा, ‘अगर आप 2024 में हुए पिछले वर्ल्ड कप को देखें, तो उसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा थे. दोनों ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं, उनकी जगह लेना बहुत मुश्किल है. मुझे लगता है कि सैमसन एक तरह से कोहली और रोहित का कॉम्बिनेशन हैं. जब कोहली की थोड़ी जरूरत होती है, तो आप बस प्लान बनाते हैं और पक्का करते हैं कि आप विकेट न गंवाएं. और फिर जब भी आपको तेजी से रन बनाने की जरूरत होती है, पावरप्ले में, आप बॉलर्स का सामना करना चाहते हैं.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद क्या है सूर्यकुमार यादव का अगला टारगेट? कप्तान ने जाहिर कर दिए इरादे

फाइनल में भी दिखाया दम

सैमसन ने रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अभिषेक शर्मा (21 गेंदों पर 52 रन) के साथ पहले विकेट के लिए सिर्फ 7.1 ओवर में 98 रन जोड़े. इसके बाद उन्होंने ईशान किशन (24 गेंदों पर 54 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 105 रन की जबरदस्त साझेदारी की.

First published on: Mar 09, 2026 07:23 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.