T20 World Cup 2026: टीम इंडिया को सुपर 8 में अपना अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी को खेलना है. भारतीय टीम अगर टाइटल को डिफेंड करने के लिए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहती है तो इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी ही होगी. 26 फरवरी को टूर्नामेंट में एक नहीं बल्कि 2 मुकाबले खेले जाएंगे. टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच का मैच रात में होगा तो वहीं इससे पहले साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का मुकाबला दिन में खेला जाएगा. इस मैच पर टीम इंडिया की नजरें रहने वाली है, ऐसा क्यों हैं आइए आपको भी बताते हैं.
🚨 TEAM INDIA QUALIFICATION SCENARIOS 🚨
Scenario 1:
WI vs SA – SA WIN
IND vs ZIM – IND WIN
SA vs ZIM – DOESN'T MATTERS
IND vs WI – IND WIN
(🇮🇳 and 🇿🇦 – Qualify)
Scenario 2:
WI vs SA – WI WIN
IND vs ZIM – IND WIN
SA vs ZIM – ZIM WIN
IND vs WI – IND WIN
(🇮🇳 and 🏝️ – Qualify)… pic.twitter.com/vn3CkOO9Q3---विज्ञापन---— Rishab (@rishab70113) February 25, 2026
SA vs WI के मैच में किसकी जीत पर भारत की नजरें?
साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में टीम इंडिया चाहेगी कि साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज को हरा दे. इससे टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी. अगर वेस्टइंडीज की टीम साउथ अफ्रीका को हरा देती है तो टीम इंडिया के लिए नेट रन रेट की मुश्किलें खड़ी होंगी. ये मुकाबला भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. वेस्टइंडीज ने सुपर 8 के पहले मैच में जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराकर नेट रन रेट में बड़ी छलांग लगाई है और टॉप पर काबिज हो गया है.
टीम इंडिया को जीतने होंगे दोनों मुकाबले
टीम इंडिया को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी. इसी के भारतीय टीम ये भी चाहेगी कि साउथ अफ्रीका की टीम सुपर 8 के अपने सभी मैचों में जीत हासिल करे नहीं तो क्वालिफिकेशन का गणित खराब भी हो सकता है. टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में इस टूर्नामेंट में खिताब डिफेंड करने के लिए उतरी है. साल 2024 में टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीतने का कमाल किया था.
ये भी पढ़िए- T20 वर्ल्ड कप के बीच ये खिलाड़ी बना नंबर 1 ऑलराउंडर, सैम अयूब को पीछे छोड़ हासिल किया मुकाम










