T20 वर्ल्ड कप के बीच ये खिलाड़ी बना नंबर 1 ऑलराउंडर, सैम अयूब को पीछे छोड़ हासिल किया मुकाम

Latest ICC Rankings: आईसीसी की तरफ से आई ताजा ऑलराउंडर की रैंकिंग में बड़ा फेरबदल हो गया है. जिम्बाब्वे का एक खिलाड़ी नंबर 1 बन गया है. इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के सैम अयूब को पीछे छोड़ा है. इसे टी20 विश्व कप में अपनी कमाल की फॉर्म का फायदा मिला है. पढ़िए पूरी खबर

jacket (1) - 2026-02-25T191914.639

Latest ICC Rankings: आईसीसी की तरफ से जारी की गई ताजा रैंकिंग में बड़े बदलाव होते नजर आ रहे हैं. कई खिलाड़ी अपने बेहतर प्रदर्शन के दम पर रैंकिंग में ऊपर की तरफ बढ़ रहे हैं तो वहीं कई खिलाड़ियों को उनके खराब फॉर्म का खामियाजा भुगतना पड़ा है. इसी तरह जिम्बाब्वे का एक दिग्गज खिलाड़ी टी20 ऑलराउंडर की लिस्ट में टॉप पर काबिज हो गया है. इस खिलाड़ी ने टी20 विश्व कप में 2026 में कमाल की फॉर्म दिखाई है. अपने बेहतरीन खेल के दम पर इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के सैम अयूब को पीछे छोड़ नंबर 1 ऑलराउंडर का तमगा एक बार फिर से हासिल किया है. कैन है ये खिलाड़ी आइए आपको भी बताते हैं.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे का कप्तान फिर बना नंबर 1

टी20 विश्व कप 2026 में जिम्बाब्वे की कप्तानी कर रहे सिकंदर रज़ा आईसीसी की ताजा टी20 ऑलराउंडर की रैंकिंग में नंबर 1 बन गए हैं. उन्होंने सैम अयूब को पीछे छोड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया है. रज़ा ने इस विश्व कप में जिम्बाब्वे के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने इस टूर्नामेंट में श्रीलंका के खिलाफ मैच में 45 रनों की पारी खेली थी तो वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ भी अहम 27 रन बनाए थे. इसी के साथ वो गेंदबाजी में भी काफी किफायती रहे हैं. उनके इस खास प्रदर्शन कप्तानी के दम पर ही जिम्बाब्वे की टीम ने सुपर 8 में लगातार 4 मैचों में जीत के साथ जगह बनाई है.

विज्ञापन

ऑलराउंडर रैंकिंग में शिवम दुबे ने भी दिखाया दम

टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर शिवम दुबे ने भी इस टूर्नामेंट में गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचाया है. इसका फायदा उन्हें रैंकिंग में भी मिला है. टी2- ऑलराउंडर की रैंकिंग में अब वो 2 पायदान की छलांग के साथ 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं. इसी के साथ बल्लेबाजी की रैंकिंग में भी उन्होंने 13 पायदान की छलांग लगाते हुए 28वें नंबर पर पहुंच गए हैं. हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छी रैंकिंग वाले ऑलराउंडर हैं. वो इस समय 272 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ