Abhishek Sharma: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी है. भारतीय टीम शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 5 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है. अब दोनों टीमों के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन में खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय टीम को ईशान किशन की कमी खलेगी. चोट के चलते ईशान दूसरे मुकाबले में भी नहीं खेल पाए थे और अब तीसरे मैच से भी वह बाहर हो गए हैं. ऐसे में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है. ईशान की लगातार गैरमौजूदगी के बीच उनके नाम दर्ज एक खास उपलब्धि पर भी खतरा मंडराने लगा है.
ईशान किशन को पीछे छोड़ सकते हैं अभिषेक शर्मा
दरअसल, ईशान किशन ने साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है. वह इस साल अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. ईशान ने 35 मुकाबलों में 1159 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं. हालांकि, उनकी गैरमौजूदगी में अब अभिषेक शर्मा के पास इस सूची में शीर्ष स्थान हासिल करने का बेहतरीन मौका है.
अभिषेक शर्मा इस साल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं. वह अब तक 36 मैचों में 1012 रन अपने नाम कर चुके हैं और फिलहाल इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं. ईशान और अभिषेक के बीच 147 रनों का अंतर है. अगर अभिषेक न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी मुकाबलों में 148 रन बना लेते हैं, तो वह ईशान को पीछे छोड़कर साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.
साल 2026 में T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज रन
ईशान किशन 1159
अभिषेक शर्मा 1012
करणबीर सिंह 895
संजू सैमसन 784
तिलक वर्मा 715
कब और कहां खेले जाएंगे सीरीज के बाकी मुकाबले?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद सीरीज का चौथा मैच 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में होगा. वहीं, दोनों टीमों के बीच पांचवां और आखिरी मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा.
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
1 hr agoसारांश जैन की फिरकी का चला जादू, 7 विकेट लेकर बिहार को 99 रन पर किया ढेर
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ तीसरा T20I? जानें तरीका
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
2 hrs agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
3 hrs ago2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा
4 hrs agoईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
5 hrs agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
5 hrs agoटीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines