World Cup: एशिया कप के साथ ही टीम इंडिया ने वनडे विश्वकप की तैयारियां शुरू कर दी हैं। खास बात यह है कि इस बार टीम इंडिया अपने घर में ही विश्वकप खेलेंगी, ऐसे में भारतीय टीम 2011 की तरह इस बार भी जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। ऐसे में एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया के विश्वकप अभियान को लेकर बड़ा बयान दिया है।
घर में खेलने के दवाब में रहेगी टीम इंडिया
दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज और मिस्टर-360 के नाम से अपनी पहचान रखने वाले एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि इस बार वनडे विश्वकप का आयोजन भारत में हो रहा है। ऐसे में टीम इंडिया में घर में खेलेगी, जिसका दवाब टीम पर रहेगा। लेकिन रोहित शर्मा एंड कंपनी के पास घर में जीतने का अनुभव है।
डिविलियर्स ने दिया जीत का मंत्र
एबी डिविलियर्स ने कहा कि रोहित शर्मा एंड कंपनी के लिए उनकी तरफ से जीत का मंत्र यही है कि पूरी टीम निर्भिक होकर खेले और फिर 2011 वाली सफलता दोहराएं। क्योंकि भारतीय टीम शानदार है, उनके पास अनुभव और जोश का मिश्रण है, इसलिए भारतीय टीम सचमुच बहुत मजबूत है। इसलिए भारतीय टीम के लिए यही जीत का मंत्र है।
वहीं घर में खेलने के दवाब पर डिविलियर्स ने कहा कि भारतीय टीम ने अपने घर पर कई बड़े टूर्नामेंट जीते हैं, ऐसे में टीम इंडिया इस दवाब से भी निपटना जानती है। अगर टीम इंडिया नियंत्रण के साथ खेलेंगी तो फिर राह आसान होगी। बता दें कि वनडे विश्वकप की शुरुआत 5 अक्टूबर से भारत में हो रही है। जहां टीम इंडिया का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा।
ये भी देखें: Team India को अपने ही No.4-5 फंसाएंगे, Pakistan से ऐसे कैसे जीत पाएंगे ?
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
53 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी हो गए फेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines