Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप में IND vs PAK महामुकाबला आज, प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 3 बदलाव, आकाश चोपड़ा ने खत्म किया सस्पेंस!

Team India Possible Changes: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मैच आज होने जा रहा है. भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. इस बड़े मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर सभी की नजर है. अभिषेक शर्मा की टीम में वापसी हो सकती है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा को लगता है कि प्लेइंग 11 में तीन बदलाव होंगे.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 15, 2026 08:40
Team India Possible Changes
टीम इंडिया में होंगे कितने बदलाव?

Team India Possible Changes: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. 15 फरवरी 2026 यानी आज ये दोनों देश आमने-सामने आने वाले हैं. कोलंबो में इस मैच का आयोजन होगा. भारतीय टीम का रिकॉर्ड टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार है और वो कोलंबो में भी जीत के प्रबल दावेदार नजर आ रहे हैं. टीम इंडिया भले ही पिछला मैच जीतकर आई है लेकिन तीन बड़े बदलाव प्लेइंग 11 में देखने को मिल सकते हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने संभावित टीम बताकर फैंस का सस्पेंस खत्म कर दिया.

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होंगे तीन चेंज!

आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर आकर टीम इंडिया में होने वाले बदलावों की भविष्यवाणी की. पाकिस्तान के खिलाफ भारत का ये बड़ा मैच कोलंबो में होने वाला है. आकाश ने बताया कि यहां की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार है और पिछले कुछ मैचों में भी ऐसा देखने को मिला है. ऐसे में कुलदीप यादव की टीम में एंट्री हो सकती है. अर्शदीप सिंह को एक मैच के लिए बाहर बैठना पड़ सकता है.

---विज्ञापन---

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संकेत दे दिए हैं कि अभिषेक शर्मा की टीम में वापसी होगी. ऐसे में संजू सैमसन का पत्ता कट सकता है. आकाश चोपड़ा को लगता है कि रिंकू सिंह की जगह वॉशिंगटन सुंदर की टीम में एंट्री हो सकती है. सुंदर स्पिन गेंदबाजी का विकल्प प्रदान करते हैं और संभलकर बल्लेबाजी करते हैं. चोपड़ा को लगता है कि कोलंबो की पिच के लिए वॉशिंगटन सुंदर अच्छा विकल्प रहेंगे, क्योंकि यहां रिंकू का रोल थोड़ा कम रहने वाला है.

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया की बड़ी कमी हुई ‘एक्सपोज’, दिग्गज ने दी कड़ी चेतावनी!

बदलाव के बाद कैसी होगी प्लेइंग 11?

अगर कोच एवं कप्तान अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग 11 में जगह देते हैं, तो फिर टीम कुछ इस प्रकार होगी: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (c), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK मैच खेलेंगे अभिषेक शर्मा! एक मैच के ‘वनवास’ के बाद मिले धमाकेदार कमबैक के संकेत

First published on: Feb 15, 2026 08:40 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.