हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

World Cup 2023: विश्व कप में रोहित शर्मा का नया कीर्तिमान, इस मामले में विराट-डिविलियर्स को पछाड़ा

ODI World Cup 2023: रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 86 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी इस पारी से रोहित ने कई रिकॉर्ड भी तोड़े।

विज्ञापन
Image Credit: Twitter

ODI World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 में भारत ने पाकिस्तान टीम पर धमाकेदार जीत दर्ज की। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का धमाका देखने को मिला। रोहित ने मैच में 86 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। 86 रनों की पारी के दौरान रोहित के बल्ले से 6 शानदार छक्के भी देखने को मिले। अपनी इस पारी से रोहित ने कई दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान हासिल किया है। रोहित ने बल्लेबाजी की शुरुआत से ही पाकिस्तानी गेंदबाजों को जमकर धोया। अब रोहित ने विश्व कप में इन दिग्गजों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।

विराट-डिविलियर्स को छोड़ा पीछे

विश्व कप 2023 के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फ्लॉप होने के बाद से रोहित ने शानदार लय पकड़ी है। दूसरे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक और शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद रोहित ने शानदार वापसी की है। अब रोहित शर्मा वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए है। इस मामले में रोहित ने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स को पीछे कर दिया है। आपको बता दें, विराट और डिविलियर्स के नाम विश्व कप में 10-10 हाफ सेंचुरी है। तो वहीं रोहित के नाम अब 11 हाफ सेंचुरी हो गई है।

1.सचिन तेंदुलकर- 21 हाफ सेंचुरी
2.शाकिब अल हसन- हाफ सेंचुरी
3.कुमार संगाकारा- हाफ सेंचुरी
4.रोहित शर्मा- हाफ सेंचुरी

विज्ञापन

ये भी पढ़े:- World Cup 2023: श्रीलंका की टीम को बड़ा झटका, धाकड़ बल्लेबाज वर्ल्ड कप से हुआ बाहर

सफल रन चेज करने में सबसे ज्यादा फिफ्टी

रोहित शर्मा ने रन सफल चेज करते हुए सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर युवराज सिंह को भी पीछे छोड़ दिया है। सफल रन चेज करते हुए युवराज सिंह ने 5 हाफ सेंचुरी लगाई थी, लेकिन ये रिकॉर्ड अब रोहित शर्मा के नाम हो गया है। पाक के खिलाफ हाफ सेंचुरी लगाते ही रोहित ने 6 हाफ सेंचुरी के साथ इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola