Team India Players Poor Performance: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन मिलजुला रहा है. वेस्टइंडीज ने भारत को कड़ी टक्कर दी है. सीरीज फिलहाल 2-2 की बराबरी पर है. अब पांचवें मुकाबले पर टीम की निगाहे हैं. पांचवां मैच जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमा लेगी. इसके बाद भारतीय टीम 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी. हालांकि इस सीरीज से पहले 3 भारतीय खिलाड़ियों ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है.
इन 3 खिलाड़ियों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन
वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक तेज गेंदबाज मयंक यादव को खेले गए सभी मैच में मौका मिला है. लेकिन वह अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित नहीं कर पाए. पहले मैच में उन्हें 1 और दूसरे मैच में 3 विकेट मिला था. इसके बाद तीसरे और चौथे मैच में उन्होंने एक भी सफलता हासिल नहीं की. उन्होंने अब तक खेले गए 4 मैच में केवल 4 विकेट हासिल किए हैं. ऐसे में भारतीय टीम की टेंशन में इजाफा हुआ है. न्यूजीलैंड से पहले उन्होंने सिरदर्द बढ़ा दिया है.
दूसरा नाम स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल का आता है. उन्होंने भी अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए 4 मैच में बल्ले और गेंद के साथ खासा कमाल नहीं किया है. अक्षर ने अब तक 4 मैच में केवल 4 विकेट लिए हैं. इसके अलावा बल्लेबाजी में उन्होंने 2 पारियों में 23 रन बनाए हैं. ऐसे में अक्षर ने भी अपने बैट और बॉल से निराश किया है.
तीसरे खिलाड़ी अर्शदीप सिंह हैं, जो अपनी धारदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ अर्शदीप अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. उन्होंने पहले मैच में 1 विकेट लिया. इसके बाद दूसरे मैच में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली. इसके बाद तीसरे मैच में उन्होंने 3 विकेट और चौथे मैच में 1 विकेट हासिल किया. इस तरह अर्शदीप ने 4 मैच में केवल 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. हैदराबाद में खेले गए चौथे मैच में अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 13 की इकोनॉमी रेट के साथ 52 रन खर्च किए थे. उनकी धारदार गेंदबाजी में कमी देखने को मिली है.
भारत और न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का शेड्यूल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच 22 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मैच 24, तीसरा मैच 27, चौथा मैच 30 अक्टूबर और आखिरी मैच 1 नवंबर को खेला जाएगा. इसके बाद 5 मैचों की वनडे सीरीज और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.
संबंधित खबरें
5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
1 hr agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
2 hrs agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
3 hrs agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
5 hrs agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
5 hrs agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines