Champions Trophy 2025: टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सबसे प्रतीक्षित मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है। ये मैच 23 फरवरी रविवार को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो जैसा हो गया है। अगर वो इस मैच में हार जाते हैं तो सेमीफाइनल में उनकी पहुंचने की उम्मीद कम हो जाएगी। टीम इंडिया इस मैच में जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनना चाहेगी। वहीं,इस मुकाबले से पहले पिच को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है।
पिच को लेकर अपडेट आई सामने
पाकिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच से पहले दुबई की पिच की पहली तस्वीरें सामने आईं और सतह से पूरी घास हटा दी गई। इससे पता चलता है कि यह पिच स्पिन के अनुकूल होगी। भारत और बांग्लादेश मैच के दौरान सभी को उम्मीद थी कि रोशनी में पिच बेहतर रहेगी लेकिन हुआ इसका उल्टा था। भारतीय बल्लेबाजों को गेंद को टाइम करने में दिक्कत हुई और बांग्लादेश के स्पिनरों ने परेशान किया था। बॉल मैच के दौरान जब सॉफ्ट हो गई थी तो बांग्लादेशी स्पिनर्स ने भारतीय बल्लेबाजों को दिक्कत में डाल दिया था।
चक्रवर्ती को मिल सकता है मौका
पिच सूखी होने के कारण रोहित शर्मा तेज गेंदबाज की जगह वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के बाद चक्रवर्ती आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और परिस्थितियों का फायदा उठा सकते हैं। अगर उन्हें शामिल किया जाता है तो हर्षित राणा को बाहर किया जा सकता है क्योंकि भारत के पास पहले से ही मोहम्मद शमी हैं और हार्दिक पांड्या भी आसानी से 10 ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दोनों देशों की टीम
भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान की टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा (उप-कप्तान), बाबर आजम, इमाम-उल-हक, सऊद शकील, कामरान गुलाम, खुशदिल शाह, तैयब ताहिर, उस्मान खान, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मुहम्मद हसनैन और अबरार अहमद।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines