Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। भारत के पाकिस्तान जाने से इनकार के बाद आईसीसी ने टूर्नामेंट का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला यूएई में करवाने का फैसला ले लिया है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, आईसीसी की हाल ही में हुई एक वर्चुअल मीटिंग में यह फैसला लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया के सभी मैच और सेमीफाइनल, फाइनल को यूएई में कराने की फुल प्लानिंग की जा रही है। यानी एशिया कप की तरह ही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को भी हाइब्रिड मॉडल में कराने की तैयारी कर रहा है।
यूएई में खेलेगी टीम इंडिया
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी की ओर से बड़ा झटका लगने वाला है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में कराने की पूरी तैयारी में है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया अपने सभी मैच यूएई में खेल सकती है। वहीं, टूर्नामेंट का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला भी आईसीसी यूएई में कराने की प्लानिंग कर रही है। आईसीसी की हाल ही में हुई वर्चुअल मीटिंग में चैंपियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल में कराने का प्रस्ताव पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास भेजा गया है।
आईसीसी के दो प्लान हैं तैयार
खबरों के अनुसार, आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर दो प्लान तैयार किए हैं। पहले प्लान के मुताबिक 15 मैचों में से भारत के ग्रुप स्टेज के तीन मुकाबले और सेमीफाइनल-फाइनल का आयोजन किसी न्यूट्रल वेन्यू पर किया जाएगा। वहीं, अगर टीम इंडिया ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाती है, तो इस स्थिति में टूर्नामेंट का सेमीफाइनल और फाइनल मैच पाकिस्तान में ही खेला जाएगा।
पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पहले ही साफ कर दिया है कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। बीसीसीआई के इस फैसले का पीसीबी ने जमकर विरोध किया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कहना था कि टूर्नामेंट का आयोजन इस बार पाकिस्तान में ही होगा। पीसीबी ने भारत के पाकिस्तान ना आने पर टूर्नामेंट से हटने की धमकी तक दे डाली थी। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
26 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
42 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines