Champions Trophy: पाकिस्तान को बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी करनी है। इस मेगा टूर्नामेंट के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 आयोजन फरवरी और मार्च के महीने में हाइब्रिड मॉडल में किया जाना है। हालांकि अभी तक इसके शेड्यूल का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन इंग्लैंड ने भारत दौरे और इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी जोस बटलर करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा टीम में जो रूट की भी वापसी हुई है।
नहीं मिली बेन स्टोक्स को जगह
इंग्लैंड की टीम में बेन स्टोक्स को जगह नहीं मिली है। बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेलने के लिए अपना फैसला बदल दिया था। हालांकि उनकी टीम वर्ल्ड कप में कुछ कमाल नहीं कर पाई थी। फिलहाल बेन स्टोक्स को इंजरी की वजह से भारत दौरा और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है।
रूट को मिली जगह
वनडे वर्ल्ड कप में जो रूट का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने 30.66 की औसत से 276 रन बनाए थे, जो उनकी करियर औसत 47.60 से भी काफ़ी कम है। हालांकि इस समय वो टेस्ट क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इस साल 55.57 की शानदार औसत 1556 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 6 शतक भी बनाए हैं। वो भी एक करीब एक साल के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड
जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम
जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
10 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
20 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
57 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines