Asia Cup 2025 Schedule Update: एशिया कप 2025 को लेकर कुछ बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में एसीसी की मीटिंग देखने को मिली थी और इसमें एशिया कप के आयोजन को लेकर बातचीत हुई। इसी बीच टूर्नामेंट की संभावित तारीख पता चल गई है। एशिया कप में खेलने वाली टीमों के बारे में भी जानकारी सामने आ गई है। भारत और पाकिस्तान की टीम भिड़ती हुई नजर आ सकती है।
एशिया कप 2025 को लेकर बड़ी जानकारी आई सामने
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार एशिया कप 2025 की 8 सितंबर को शुरुआत हो सकती है और यह प्रतियोगिता 28 सितंबर तक चल सकती है। यह बात भी सामने आई है कि भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, यूएई, ओमान और हॉन्ग कॉन्ग हिस्सा लेते हुए नजर आएंगी। भारत में पहले एशिया कप होने वाला था लेकिन अब बताया जा रहा है कि दुबई और अबू धाबी में टूर्नामेंट खेला जाने वाला है। इस बदलाव ने जरूर सभी को हैरान करने दिया होगा।
क्या भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ समय में तनाव बढ़ा है। हर बार जब एशिया कप होता है, तो भारत vs पाकिस्तान मैच पर नजर होती है। हाल ही में WCL में इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ खेलने से इंकार कर दिया था। इसी वजह से मैच रद्द हो गया। एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच पर भी इसी वजह से सवाल है। इस मुकाबले को लेकर फैंस की सोशल मीडिया पर अलग-अलग राय है। कुछ लोग चाहते हैं कि भारत, पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी तरह नहीं खेले, वहीं कुछ यह मैच चाहते हैं। बीसीसीआई का आखिरी फैसला क्या होगा, यह देखने वाली बात रहेगी।
भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी मैच कब हुआ था?
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर आखिरी मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में देखने को मिला था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन बनाए। जवाब में भारत ने 4 विकेट खोकर 242 के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया।