Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से हो रहा है। इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने स्टार ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम के उपकप्तान बना दिया है। बांग्लादेश का पहला मैच 20 फरवरी को भारत से होगा। भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का दावेदार माना जा रहा है। इसके बाद बांग्लादेश को 24 और 27 फरवरी को न्यूजीलैंड और मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। ये मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे।
कर चुके हैं बांग्लादेश की कप्तानी
27 वर्षीय मेहदी ऑफ स्पिन गेंदबाजी और निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने बांग्लादेश के लिए 103 एकदिवसीय मैच खेले हैं और हाल ही में नियमित कप्तान नजमुल हुसैन शांतो के चोटिल होने के बाद वेस्टइंडीज में टीम का नेतृत्व किया था।
खुलना में जन्मे इस क्रिकेटर ने अपने वनडे करियर में अब तक 25.38 की औसत से 1599 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 110 विकेट भी लिए हैं। इस बीच बीसीबी ने घोषणा की कि तेज गेंदबाज खालिद अहमद और हसन महमूद प्रशिक्षण के लिए टीम के साथ दुबई जाएंगे।
बीसीबी ने जारी किया बयान
बीसीबी ने अपने बयान में कहा कि तेज गेंदबाज हसन महमूद और खालिद अहमद बांग्लादेश चैंपियंस ट्रॉफी टीम के साथ प्रशिक्षण के लिए शनिवार को दुबई जाएंगे। गेंदबाज 20 फरवरी को दुबई में भारत के खिलाफ टूर्नामेंट के बांग्लादेश के शुरुआती मैच के बाद स्वदेश लौट आएंगे।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश की टीम: नजमुल हुसैन शांतों (कप्तान), सौम्य सरकार, तनजीद हसन, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, एमडी महमूद उल्लाह, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज (वीसी), रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, नसुम अहमद, तनजीम हसन साकिब, नाहिद राणा।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
9 mins agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
44 mins agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
2 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
4 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
6 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines