T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी गाइडलाइन साफ कर दी है, जिससे टीम इंडिया के खिलाड़ियों को झटका लगा है. दरअसल, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने बोर्ड से पूछा था कि क्या खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान अपने परिवार के साथ ट्रैवल कर सकते हैं और उनके साथ रह सकते हैं, लेकिन BCCI ने इस मांग को साफ तौर पर ठुकरा दिया.
बीसीसीआई की पहले से तय पॉलिसी है कि खिलाड़ी अपने परिवार को कब और कितने समय तक साथ रख सकते हैं. इसी नियम के तहत बोर्ड ने T20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के साथ उनके परिवारों को रहने की इजाजत नहीं दी है.
टीम मैनेजमेंट ने BCCI से मांगी थी जानकारी
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने BCCI से खिलाड़ियों की पत्नियों, पार्टनर और बच्चों को साथ रखने की इजाजत को लेकर जानकारी मांगी थी. हालांकि, BCCI की ओर से इस पर पूरी तरह रोक तो नहीं है, लेकिन एक समय निर्धारित की हुई है. बोर्ड की पॉलिसी के अनुसार, अगर कोई विदेशी दौरा 45 दिन से ज्यादा का हो, तभी खिलाड़ी अपने परिवार को अधिकतम 14 दिनों तक साथ रख सकते हैं. चूंकि T20 वर्ल्ड कप भारत में हो रहा है और करीब एक महीने का ही टूर्नामेंट है, इसलिए यह अनुरोध मंजूर नहीं किया गया.
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए BCCI के एक सूत्र ने बताया, “टीम मैनेजमेंट ने बीसीसीआई से पूछा था कि क्या पत्नियां या मंगेतर टीम के साथ ट्रैवल कर सकती हैं और उनके साथ रह सकती हैं? इस पर बोर्ड ने साफ कह दिया है कि परिवार प्लेयर्स के साथ नहीं रहेंगे. हालांकि, अगर वे चाहें तो अपने स्तर पर अलग इंतजाम कर सकते हैं.”
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: 1500 करोड़ से ज्यादा के नुकसान से बाल-बाल बचा PCB! ICC की भी लग गई ‘लॉटरी’
बाइलेट्रल सीरीज में भी नहीं मिली थी इजाजत
गौरतलब है कि BCCI ने पिछले साल ही खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए ये गाइडलाइंस बनाई थीं और बोर्ड अब भी उन पर कायम है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले हुई बाइलेट्रल सीरीज में भी खिलाड़ियों को परिवार साथ रखने की इजाजत नहीं मिली थी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप के लीग स्टेज में चार मैच खेलने हैं, जिनमें से एक मैच खेला जा चुका है. वहीं, एक मुकाबला कोलंबो में होगा, जबकि बाकी दो मैच भारत में ही खेले जाएंगे. इसके बाद सुपर-8 के मुकाबले शुरू होंगे. भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में प्राइवेट चार्टर फ्लाइट से ट्रैवल करेगी. कुछ खिलाड़ियों के पर्सनल शेफ भी साथ हैं, लेकिन वे टीम से अलग दूसरे नजदीकी होटलों में ठहरते हैं.
ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप में अर्शदीप सिंह के पास इतिहास रचने का मौका, ऐसा करते ही बन जाएंगे नंबर-1 भारतीय गेंदबाज
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
24 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
50 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines