Gautam Gambhir: गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. भारत ने पहले कोलकाता टेस्ट मैच में खराब खेल दिखाया. वहीं गुवाहाटी में भी खेले गए दूसरे मैच में टीम इंडिया को इतिहास की सबसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. सीरीज के बाद गौतम गंभीर की कोचिंग की काफी आलोचना हुई थी. अब नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि गंभीर से बीसीसीआई नाराज है.
क्यों नाराज है बीसीसीआई?
टेस्ट सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए थे, जहां पर उन्होंने हार की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली थी. इसके अलावा उनका विद्रोही रुख और दोष मढ़ने या विरोधाभासी बातें कहने की उनकी कोशिश बीसीसीआई को पसंद नहीं आई है. कोलकाता टेस्ट के बाद भी गौती ने पिच पर बयान दिया था. अब रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बीसीसीआई के आला अधिकारी इन्हीं बातों से नाराज चल रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- WPL 2026 Auction: आखिर क्यों अनसोल्ड रहीं एलिसा हीली? सामने आई चौंकाने वाली वजह
टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया को घरेलू सरजमीं पर भी न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप होना पड़ा था. तब गंभीर की काफी आलोचना हुई थी. अब एक बार फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ व्हाइट वॉश के बाद गंभीर पर चारों तरफ से सवाल खड़े हो रहे हैं. गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने 19 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान टीम ने 7 मैच जीते हैं, जबकि भारत को 10 मैच गंवाने पड़े हैं. वहीं 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.
वहीं दूसरी ओर टी-20 में उनकी कोचिंग में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है. टी-20 में टीम इंडिया ने 20 मुकाबले जीते हैं, जबकि 2 मैच में टीम को हार मिली है. इसके अलावा उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने 14 मैच खेले हैं, जिसमें टीम इंडिया को 9 मैच में जीत हासिल हुई है, जबकि 4 मैच टीम ने गंवाए हैं. वहीं 1 मैच टाई रहा है.
ये भी पढ़ें:- क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर! आयरलैंड ने T20I मैच में बांग्लादेश को किया चारों खाने चित
संबंधित खबरें
VIDEO: क्रिकेट इतिहास में पहली बार, वाइड बॉल सीधे गई बाउंड्री पार
17 mins ago6 अक्टूबर को एक ही दिन वनडे और T20 मैच खेलेगी भारतीय टीम
18 mins ago3 साल बाद ईशान किशन की हो सकती है टेस्ट टीम में वापसी, बड़ा अपडेट आया सामने
23 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए एक साथ 4 स्क्वॉड का होगा ऐलान, टीम इंडिया सिलेक्शन म
1 hr agoन्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoस्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत-विंडीज दोनों पर लगा जुर्माना
2 hrs agoभारत-विंंडीज के बीच पहला T20 मैच कब होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलो का शेड्यूल
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, प्रसिद्ध को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines