हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WI W vs AUS W: वेस्टइंडीज दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, कप्तान की हुई वापसी

WI W vs AUS W: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने दल का ऐलान किया है, जिसमें कई स्टार खिलाड़ी की वापसी हुई है.

विज्ञापन

WI W vs AUS W: वेस्टइंडीज दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया महिला टीम 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. ये ऑस्ट्रेलिया के लिए महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले आखिरी सीरीज होगी. ऑस्ट्रेलियाई टीम में कई बदलाव हुए हैं. 32 साल की ऑलराउंडर को टीम से बाहर कर दिया गया है. इसके अलावा कई स्टार खिलाड़ियों की वापसी हुई है.

कप्तान की हुई वापसी

ऑस्ट्रेलिया की नई कप्तान सोफी मोलिनेक्स चोट से उबरकर मैदान पर वापसी करेंगी और अब वह वेस्टइंडीज दौरे पर टीम की कप्तानी संभालेंगी. इसके अलावा स्टार ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को इस दौरे से आराम दिया गया है. सिलेक्टर्स ने ये फैसला आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए लिया है. ताकि वह पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी कर सकें.

बता दें कि एलिसा हीली के संन्यास के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम में बदलाव का दौर शुरू हो गया है. सोफी मिलिनेक्स को एलिसा हीली की जगह पर ऑस्ट्रेलिया का नियामित कप्तान बनाया गया है. वह चोटिल चल रही थीं. लेकिन अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में वापसी करने के लिए तैयार हैं. बतौर कप्तान सोफी की ये पहली सीरीज होने वाली है.

विज्ञापन

19 मार्च से होगी शुरुआत

19 मार्च को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का आगाज होगा, जबकि दूसरा मुकाबला 21 मार्च को खेला जाएगा. वहीं, तीसरा टी-20 मैच 23 मार्च को खेला जाना है. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने वाली है. पहला मुकाबला 27 मार्च को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 29 मार्च को खेला जाएगा. वहीं, वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 4 अप्रैल को खेला जाएगा.

वेस्टइंडीज दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का स्क्वाड

डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, ऐश गार्डनर, किम गर्थ, लुसी हैमिल्टन, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), बेथ मूनी, एलीस पेरी, मेगन शट, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम, ताहलिया विल्सन.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पूर्व भारतीय क्रिकेटर को इंग्लैंड में बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए हेड कोच

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola