पूर्व भारतीय क्रिकेटर को इंग्लैंड में बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए हेड कोच
Hemang Badani head coach Southern Brave: भारत के पूर्व स्टार खिलाड़ी हेमंग बदानी को इंग्लैंड में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. वह द हंड्रेड लीग में साउदर्न ब्रेव मेन्स टीम के हेड कोच चुने गए हैं. उनके साथ इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज इयान बेल असिस्टेंट कोच की भूमिका निभाएंगे.

IPL 2025 में निभाई अहम भूमिका
2 / 6बदानी ने आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए हेड कोच की भूमिका निभाई थी. उनकी कोचिंग में दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन किया था. हालांकि टीम खिताब नहीं जीत पाई थी.
कोचिंग में लंबा अनुभव
3 / 6हेमंग लंबे समय से फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कोचिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. उनके पास कोचिंग का अच्छा खासा अनुभव है. बदानी सिएटल ओर्कास (MLC) और दुबई कैपिटल्स (ILT20) के साथ भी कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहकर काम कर चुके हैं.
हेमंग पर बड़ी जिम्मेदारी
4 / 6हेमंग लंबे समय से जीएमआर ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं. ये ग्रुप दिल्ली कैपिटल्स और कई फ्रेंचाइजियों का मालिक है. साउदर्न ब्रेव ने 2021 में द हंड्रेड के पहले सीजन में खिताब जीता था, जबकि 2024 में टीम उपविजेता रही थी. ऐसे में अब हेमंग पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है.
भारत के लिए 40 वनडे खेले
5 / 6भारत के लिए 4 टेस्ट मैच में हेमंग ने 94 रन बनाए हैं. इसके अलावा 40 वनडे मैच में उन्होंने 867 रन बनाए हैं. साल 2000 से साल 2004 तक उन्होंने भारत के लिए खेला था.
घरेलू करियर भी शानदार
6 / 6हालांकि हेमंग ने घरेलू क्रिकेट लंबे समय तक खेला. उन्होंने 121 फर्स्ट क्लास मैच में 6758 रन बनाए, जबकि लिस्ट A में उनके नाम 4212 रन है. वहीं, 18 टी-20 मैच में उन्होंने 335 रन बनाए.