AUS vs WI: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बारबाडोस में खेला गया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार गेंदबाजी के दम पर 159 रनों से जीत हासिल कर ली है। 3 मैचों की सीरीज में मेहमान ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे हो गई है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस मैच में एक दिग्गज खिलाड़ी नहीं खेल रहा था लेकिन अब दूसरे मैच में वो वापसी करता हुआ नजर आ सकता है। इस खिलाड़ी की वापसी के साथ ही प्लेइंग 11 से किसी खिलाड़ी का पत्ता कटना तय है। ऐसे में पहले टेस्ट की प्लेइंग 11 में शामिल 2 खिलाड़ियों पर तलवार लटकती हुई नजर आ रही है।
स्टीव स्मिथ करेंगे दूसरे टेस्ट में वापसी
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ उंगली में लगी चोट के कारण वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेल पाए। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए उनकी उंगली में चोट लग गई थी जिसके बाद से ही वो क्रिकेट से दूर हैं। टेस्ट क्रिकेट में 35 शतक जड़ चुके स्मिथ की वापसी ऑस्ट्रेलियाई खेमे को और भी ज्यादा मजबूत करने का काम करेगी। स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं।
इन 2 खिलाड़ियों पर बाहर होने का खतरा
सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 जुलाई से ग्रीनाडा में खेला जाएगा। इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव होने की संभावना है और ऐसे में 2 खिलाड़ियों पर तलवार लटक रही है. सैम कोंसटास और जोश इंग्लिश में से कोई एक प्लेइंग 11 से बाहर हो सकता है. दोनों ही खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. कोंसटास मैच की दोनों पारियों में शेमार जोसेफ का शिकार बने और केवल 8 रन ही बना पाए। इसके अलावा इंग्लिश की बात करें तो उन्होंने दोनों पारियों में कुल मिलाकर मात्र 17 रन बनाए।
वेस्टइंडीज दौरे पर ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड
पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिश, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैट कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर
ये भी पढ़िए- IND vs ENG: एजबेस्टन में खेलेगा फिरकी का ‘जादूगर’? पूर्व क्रिकेटर ने दे डाली प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव की सलाह
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
1 hr agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
8 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
9 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
9 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
10 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
11 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines