हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एशिया कप में पहली बार खेलेगी ये टीम, भारत-पाकिस्तान से लेगी 'लोहा'

एशिया कप 2025 में इस बार 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। वहीं एक टीम पहली बार एशिया कप खेलने वाली है। इस टीम को टीम इंडिया के साथ ग्रुप-ए में रखा गया। पाकिस्तान के साथ ये टीम अपना पहला मैच खेलेगी।

विज्ञापन
Asia Cup 2025

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है। इस बार ये टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही है, जिनको 4-4 के 2 ग्रुपो में रखा गया है। वहीं इस एक टीम है जो पहली बार एशिया कप में खेलती हुई दिखाई देगी। ये टीम इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान जैसी टीमों से भिड़ती हुई दिखाई देगी।

पहली बार एशिया कप खेलेगी ये टीम

एशिया कप में ओमान की टीम पहली बार खेलने के लिए तैयार है। इस टीम को टीम इंडिया के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है। ओमान ने एसीसी मेंस प्रीमियर कप में बहरीन, कम्बोडिया, यूएई, कुवैत और हांग-कांग की टीमों को हराकर एशिया कप 2025 के लिए अपनी जगह पक्की की है। हालांकि ओमान को एसीसी मेंस प्रीमियर कप के फाइनल में यूएई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन पॉइंट्स टेबल में ओमान दूसरे पायदान पर थी जिसके चलते वो एशिया कप 2025 के लिए क्वालीफाई कर पाई।

इस टीम के साथ होगा पहला मैच

एशिया कप 2025 में ओमान की टीम अपने अभियान की शुरुआत 12 सितंबर से करेगी। 12 सितंबर को ओमान का सामना पाकिस्तान के साथ होगा। ओमान का दूसरा मैच 15 सितंबर को यूएई के साथ होगा तो वहीं तीसरे मैच में 16 सितंबर को ओमान की भिड़ंत टीम के साथ होगी। भले ही ओमान पहली बार एशिया कप खेलने वाली है, लेकिन भारत और पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम इसको हल्के में नहीं लेना चाहेगी।

विज्ञापन

ओमान का टी20 क्रिकेट में प्रदर्शन

अभी तक ओमान ने 98 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 44 मैचों में जीत और 51 में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 2 मैच टाई और एक मैच बेनतीजा रहा। साल 2015 में ओमान ने अपना पहला टी20 मैच खेला था। वहीं अब एशिया कप 2025 में अपनी छाप छोड़ने के लिए ओमान की टीम तैयार है। एशिया कप 2025 में ओमान टीम की कमान जतिंदर सिंह के हाथों में होने वाली हैं।

ये भी पढ़ें:-एशिया कप से पहले कानूनी पेंच में फंसे टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर, हाईकोर्ट ने फटकार के साथ बढ़ा दी मुश्किल!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola