हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एशिया कप के मैचों का बदल गया समय, अब इतने बजे शुरू होंगे मुकाबले

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के सभी मैचों का टाइम टेबल बदल गया है। आइए जानते हैं बड़ी वजह।

विज्ञापन

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है। इस बार एशिया कप 2025 में 8 टीमें हिस्सा ले रही है। सभी टीमों को 2 भागों में विभाजित किया गया है। टूर्नामेंट की मेजबानी यूएई के पास है। लगभग सभी देशों ने अपने दल का ऐलान भी कर दिया है। मेगा इवेंट को शुरू होने में अब लगभग 10 दिन का समय बचा है। इससे पहले एशिया कप पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

बदल गया समय

एशिया कप के सभी मुकाबले का समय बदल गया है। न्यूज 24 के सीनियर खेल पत्रकार वैभव भोला के मुताबिक संयुक्त अरब अमीरात में अत्यधिक गर्मी के कारण मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होंगे। भारतीय टीम एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को करेगी, जहां उसका सामना यूएई से होगा।

एशिया कप 2025 का शेड्यूल

📅 तारीख🆚 मैच📍 स्थान
9 सितंबरअफगानिस्तान vs हांगकांगअबू धाबी
10 सितंबरभारत vs UAEदुबई
11 सितंबरबांग्लादेश vs हांगकांगअबू धाबी
12 सितंबरपाकिस्तान vs ओमानदुबई
13 सितंबरबांग्लादेश vs श्रीलंकाअबू धाबी
14 सितंबरभारत vs पाकिस्तानदुबई
15 सितंबरUAE vs ओमानअबू धाबी
15 सितंबरश्रीलंका vs हांगकांगदुबई
16 सितंबरबांग्लादेश vs अफगानिस्तानअबू धाबी
17 सितंबरपाकिस्तान vs UAEदुबई
18 सितंबरश्रीलंका vs अफगानिस्तानअबू धाबी
19 सितंबरभारत vs ओमानअबू धाबी

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय दल

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान) संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola