Arshdeep Singh IPL Mega Auction: अर्शदीप सिंह ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में सभी रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं। अर्शदीप के लिए ऑक्शन टेबल पर जमकर बोली और उन्हें 18 करोड़ में पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया। अर्शदीप आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। अर्शदीप के लिए गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शुरुआत में जोरदार जंग देखने को मिली। हैदराबाद ने अर्शदीप के लिए 15.75 करोड़ की बोली लगाई, लेकिन पंजाब किंग्स ने राइट टू मैच का इस्तेमाल किया। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने अर्शदीप के लिए 18 करोड़ की बोली लगाई, लेकिन इसके बावजूद अर्शदीप के लिए पंजाब ने आरटीएम कार्ड का यूज किया और उन्हें एक बार फिर से अपनी टीम से जोड़ लिया।
पंजाब के हुए अर्शदीप
अर्शदीप सिंह के लिए आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में जमकर बोली। अर्शदीप के लिए बोली की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स ने की। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स भी इस बोली में शामिल हुई। राजस्थान और दिल्ली के बीच अर्शदीप के लिए जंग चल ही रही थी, तभी सनराइजर्स हैदराबाद भी अर्शदीप को पाने के लिए बोली में कूद पड़ी। हैदराबाद ने अर्शदीप के लिए 15.75 करोड़ की आखिरी बोली लगाई।
हालांकि, इसके तुरंत बाद पंजाब किंग्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर दिया। हैदराबाद को फिर से बोली लगाने का मौका मिला और उन्होंने अर्शदीप के लिए 18 करोड़ की बोली लगाई। हालांकि, पंजाब ने 18 करोड़ खर्च करते हुए अर्शदीप को फिर से अपनी टीम से जोड़ लिया।
लाजवाब फॉर्म में अर्शदीप
अर्शदीप सिंह टी-20 इंटरनेशनल में इन दिनों कमाल की फॉर्म में हैं। अर्शदीप पिछले एक साल में क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सर्वाधिक विकेट अपने नाम किए हैं। अर्शदीप भारत की ओर से टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज भी हैं। यही वजह है कि पंजाब किंग्स ने अर्शदीप के लिए पानी की तरह पैसा बहाया। अर्शदीप आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। अर्शदीप को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ में फिर से अपनी टीम में शामिल किया।
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines