Asian Canoeing Championships: थाईलैंड में चल रही एशियन पैरा कैनो चैंपियनशिप में भारत ने तीसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा। दिल्ली के पैरा एथलीट अमित कुमार ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) अपने नाम किया। अमित की इस जीत के साथ भारत के अब कुल 20 पदक हो चुके हैं। इनमें 5 गोल्ड, 5 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज शामिल हैं। यह भारत के लिए एशियाई स्तर पर बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे अधिकारी
इंडियन कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन (IKCA) के अध्यक्ष भी इस मौके पर थाईलैंड पहुंचे और खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हम अपने पैरा खिलाड़ियों को हर वह सुविधा देंगे जिसकी उन्हें जरूरत है, ताकि वे आगे चलकर ओलंपिक में भी भारत को पदक दिला सकें।
पैरा कैनो को नई पहचान दिलाने वाले मयंक ठाकुर
पैरा कैनो को भारत में एक अलग पहचान दिलाने का श्रेय मयंक ठाकुर को जाता है। उन्हें पैरा कैनो का जनक कहा जाता है। उनके मार्गदर्शन और दूरदर्शिता से ही इस खेल में भारत को नई पहचान मिली है। भारतीय टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी अनिल राठी और रिंकू सिंह ने निभाई, जिन्होंने खिलाड़ियों को सही दिशा में तैयारी करवाई और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए तैयार किया।
अमित कुमार की मेहनत लाई रंग
अमित कुमार की इस कामयाबी के पीछे उनकी लगन, मेहनत और आत्मविश्वास का बड़ा हाथ रहा है। उनके कोच मंजीत शेखावत ने बताया अमित ने दिल्ली की यमुना नदी में हर दिन अभ्यास किया, सुबह और शाम दोनों समय। उन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर इरादा मजबूत हो तो सरकारी सुविधाओं की कमी भी रास्ता नहीं रोक सकती।”
दिल्ली में जश्न का माहौल
दिल्ली स्टेट कयाकिंग और कैनोइंग एसोसिएशन में अमित की इस सफलता को लेकर गर्व और खुशी का माहौल है। सभी सदस्य इस जीत को एक बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। अमित की यह जीत सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का पल है। यह दिखाता है कि भारत के पैरा खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करने में किसी से पीछे नहीं हैं।
संबंधित खबरें
एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ने बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी अर्धशतक ठोक WCL 2026 में किया कमाल
50 mins agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से ऋतुराज गायकवाड़ का बाहर होना लगभग तय, ये रही बड़ी वजह
57 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को किया बाहर, चेतेश्वर पुजारा ने पहले टी-20 के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
1 hr agoविराट कोहली के बाद वनडे में नंबर-3 पर कौन? वसीम जाफर ने बताया बाएं हाथ के बल्लेबाज का नाम
2 hrs agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, कोट-पैंट और चश्मे में नया लुक देख फैंस के उड़े होश!
2 hrs agoIND vs WI: कब और कहां खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला? जानिए मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoधमाकेदार शतक के बाद भी खुश नहीं केएल राहुल! आखिर किस बात से टूट गया दिल?
3 hrs agoइन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल, वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए फ्लॉप
3 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली की कप्तानी का मिला मौका
3 hrs agoरोहित शर्मा के संन्यास पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, रिटायरमेंट के लिए तय कर दिया खास 'टारगेट'
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines