Rohit Sharma: भारतीय टीम के लिए पिछले कुछ महीने खराब रहे हैं। टीम इंडिया को हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर शर्मनाक तरीके से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भारतीय टीम ने घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन किया था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला दोनों ही सीरीज में नहीं चला। हालांकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कमाल किया। बावजूद इसके युवा तेज गेंदबाज आकाशदीप ने रोहित शर्मा को दुनिया का नंबर 1 कप्तान बताया है। साथ में जस्सी को युवा खिलाड़ी ने ब्रह्मास्त्र बताया है।
जसप्रीत बुमराह ब्रह्मास्त्र- आकाशदीप
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए बीसीसीआई ने युवा तेज गेंदबाज आकाशदीप को भी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए चुना था। इस खिलाड़ी ने भी ऑस्ट्रेलियाई धरती पर खासा प्रभावित किया। हाल ही में एक इंटरव्यू का हिस्सा बने आकाश ने बताया कि जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए ब्रह्मास्त्र हैं। उनके स्पेल हमारे लिए बहुत अहम हैं। हर जेनरेशन में एक बेहतरीन खिलाड़ी होता है और ये युग बुमराह का है। बुमराह जिस चीज को छूते हैं सोना बन जाती है। टीम को उनके ऊपर काफी भरोसा है। वह विश्व नंबर 1 गेंदबाज हैं, जो किसी भी परिस्थिति में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। वह बल्लेबाजों को परेशान कर उन्हें आउट करने में माहिर हैं। बुमराह अच्छी तरह जानते हैं कि उन्हें बल्लेबाजों को कब कहां और कैसे गेंदबाजी करनी है। उनके लिए खुद के आंकड़े जरूरी नहीं, बल्कि बुमराह के लिए टीम पहली प्राथमिकता है।
रोहित दुनिया के नंबर 1 कप्तान
आकाशदीप ने अपने इंटरव्यू में जसप्रीत बुमराह के अलावा रोहित शर्मा की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि रोहित भाई से बेहतर फिलहाल कोई कप्तान नहीं है। वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं। मैं काफी लकी हूं कि मैंने उनकी कप्तानी में भारत के लिए डेब्यू किया। बीजीटी में उन्होंने हमेशा की तरह खेला। लेकिन किस्मत उनके साथ नहीं थी। एक महान नेता यही करता है कि वह अपने से पहले टीम को प्राथमिकता दे। रोहित की कप्तानी की वजह से नए खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन करना आसान हो गया है। वह चीजों को कठोर नहीं बनाते। वह हमारी गेंदबाजी विभाग की रीढ़ हैं। वह हमेशा गेंदबाजों का मागर्दशन करते रहते हैं।
बता दें कि आकाशदीप ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के 2 मैच में 5 विकेट अपने नाम किए थे।
यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आई टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, फिट होकर मैदान पर लौटने को तैयार स्टार गेंदबाज
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
55 mins agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
1 hr agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
1 hr agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
3 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
4 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines