Ajinkya Rahane: रणजी ट्रॉफी के नए सीजन से पहले अजिंक्य रहाणे ने बड़ा फैसला किया है। अजिंक्य रहाणे ने मुंबई की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। सोशल मीडिया पर रहाणे ने फैंस के साथ इस बात की जानकारी साझा की है।
एक्स पर पोस्ट शेयर करके दी जानकारी
अजिंक्य रहाणे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर करके लिखा कि “मुंबई टीम की कप्तानी करना और चैंपियनशिप जीतना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात रही है। आगे एक नए घरेलू सीज़न के साथ, मेरा मानना है कि एक नए कप्तान को तैयार करने का यह सही समय है, और इसलिए मैंने कप्तानी की भूमिका जारी न रखने का फैसला किया है।”
आगे उन्होंने लिखा कि “मैं एक खिलाड़ी के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के साथ अपना सफर जारी रखूंगा। ताकि हम और ज़्यादा ट्रॉफियां जीत सकें। इस सीजन का बेसब्री से इंतजार है।”
रहाणे की कप्तानी में जीता था खिताब
अजिंक्य रहाणे काफी समय से रणजी ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी कर रहे थे। उनकी कप्तानी में मुंबई ने 2023-24 सत्र में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतकर 7 साल के ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया था। इसके अलावा मुंबई ने रहाणे की कप्तानी में ईरानी ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया था।
ऐसा रहा रहाणे का मुंबई के लिए प्रदर्शन
अजिंक्य रहाणे ने मुंबई के लिए अभी तक 76 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए रहाणे ने 52 की औसत से 5932 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 19 शतक भी निकले हैं। वसीम जाफर के बाद रहाणे मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।
ये भी पढ़ें:-गौतम गंभीर समेत 3 लोगों के खिलाफ शिकायत, भारत-इंग्लैंड सीरीज के दौरान ऐसा क्या हुआ?
संबंधित खबरें
अजीत अगरकर के कारण टीम इंडिया में नहीं हो रही थी भुवनेश्वर कुमार की वापसी?
27 mins agoबल्ले से चमके श्रेयस अय्यर, तूफानी शतक के दम पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoIND vs NZ: कैसे हुई 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानें इनसाइड स्टोरी
8 hrs agoभारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, अय्यर ने लगाया शतक
8 hrs agoभारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
9 hrs agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी
10 hrs agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
10 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हो गए बुरी तरह से फेल
10 hrs agoBCCI ने शुरू की नए चीफ सेलेक्टर की तलाश, अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines