Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

विराट कोहली को इस विदेशी टीम ने दिया ‘टेस्ट’ खेलने का ऑफर, संन्यास के बाद आई बड़ी खबर

Virat Kohli: विराट कोहली ने टेस्ट से संन्यास ले लिया है। हालांकि अब विराट को विदेशी टीम से टेस्ट खेलने के लिए ऑफर आया है।

Author
Alsaba Zaya Updated: May 17, 2025 21:52

Virat Kohli: विराट कोहली ने आईपीएल 2025 के दौरान ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। अब वह भारत के लिए रेड बॉल से नहीं खेल पाएंगे। इंग्लैंड दौरे से पहले विराट का ये फैसला चौंकाने वाला था। विराट अब केवल वनडे क्रिकेट में ही भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। टेस्ट से संन्यास के बाद किंग कोहली के पास बड़ा ऑफर आया है। उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए इंग्लैंड की काउंटी टीम ने ऑफर दिया है।

विराट कोहली को आया ऑफर

विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए काउंटी टीम मिडिलसेक्स से ऑफर आया है। मिडिलसेक्स के क्रिकेट निदेशक एलन कोलमैन ने कहा कि विराट कोहली अपनी पीढ़ी के सबसे प्रतिष्ठित खिलाड़ी हैं, इसलिए निश्चित रूप से हम इस बातचीत में रुचि रखते हैं। एलन कोलमैन चाहते हैं कि विराट काउंटी के अलावा वनडे कप में भी मिडिलसेक्स की ओर से भाग लें। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले विराट ने बड़ा फैसला किया है। हालांकि ऐसी संभावना बेहद कम है कि विराट काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए इंग्लैंड जाएं।

---विज्ञापन---

हालांकि विराट कोहली साल 2018 में काउंटी क्रिकेट खेलने की दिलचस्पी दिखा चुके हैं। उन्होंने साल 2018 में इंग्लैंड दौरे से पहले काउंटी क्रिकेट खेलने का फैसला किया था। उन्होंने सरे की टीम से खेलने का मन बनाया था। लेकिन गर्दन में चोट की वजह से विराट कोहली की ये डील रद्द हो गई थी।

दिग्गज खिलाड़ी भी ले चुके हैं भाग

बता दें कि भारत के कई क्रिकेट खिलाड़ी इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में खेल चुके हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने समय में यॉर्कशायर टीम के लिए खेला था। आज के समय में चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और करुण नायर जैसे खिलाड़ी भी वहां खेलते हैं। काउंटी क्रिकेट से खिलाड़ियों को इंग्लैंड की परिस्थितियों में खेलने का अनुभव मिलता है। हालांकि, अब तक विराट कोहली ने काउंटी क्रिकेट में हिस्सा नहीं लिया है। कई बार उनके नाम की चर्चा हुई, लेकिन वह कभी इसमें शामिल नहीं हुए। काउंटी क्रिकेट विदेशी खिलाड़ियों को अच्छा अनुभव और फॉर्म में लौटने का मौका देता है।

शानदार फॉर्म में विराट

विराट कोहली फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक बेहतरीन बल्लेबाजी का परिचय पेश किया है। उन्होंने अब तक खेले गए 11 टेस्ट मैच 63.13 की औसत के साथ 505 रन बनाए हैं। बेंगलुरु के लिए विराट ने इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

First published on: May 17, 2025 09:51 PM

संबंधित खबरें