हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक बनाने के बाद बहन पर यूं लुटाया प्यार, वायरल हुआ रिएक्शन

Abhishek Sharma: एशिया कप 2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में अभिषेक शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से समा बांध दिया. उन्होंने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली. अर्धशतक पूरा करने के बाद दाएं हाथ के युवा बल्लेबाज ने अपनी बहन पर प्यार भी लुटाया, जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल है.

विज्ञापन

Abhishek Sharma: 24 सितंबर को एशिया कप 2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. अपनी बल्लेबाजी से दाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने कमाल कर दिया. अभिषेक ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. वह एशिया कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने. अर्धशतक बनाने के बाद अभिषेक ने अपनी बहन कोमल शर्मा पर प्यार लुटाया, जिसके बाद उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

बहन पर अभिषेक शर्मा ने लुटाया प्यार

पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाने के बाद अभिषेक का बल्ला बांग्लादेश के खिलाफ भी नहीं रुका. उन्होंने इस मैच में ताबड़तोड़ अर्धशतक अपने नाम कर लिया. अभिषेक ने जब इस मैच में अपना अर्धशतक पूरा किया, तब इस दौरान उन्होंने स्टैंड में खड़ी अपनी बहन कोमल शर्मा को फ्लाइंग किस देकर प्यार लुटाया. अब सोशल मीडिया पर फैंस भाई बहन के प्यार को खासा पसंद कर कर रहे हैं. कोमल इस दौरान अपने भाई का अर्धशतक कैमरे में कैद करती हुई नजर आईं. बता दें कि कोमल अक्सर अपने भाई को सपोर्ट करने के लिए मैदान पर पहुंचती हैं. आईपीएल के दौरान भी वह लगभग सभी मैचों में नजर आती हैं.

ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया की हार में भी चमका 18 साल का ये बल्लेबाज, टीम इंडिया के गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के

विज्ञापन

अभिषेक की पारी पर एक नजर

अभिषेक शुरुआत से ही अच्छी लय में दिख रहे थे. उन्होंने शुरू से ही खुलकर शॉट खेला और बांग्लादेश के गेंदबाजों की हवा निकाल दी. अभिषेक ने 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 37 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 202. 70 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की थी. इसके अलावा वह एक एशिया कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाज भी बन गए.

ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: मैच शुरू होने से पहले ही घबराए बांग्लादेशी, बदल डाला कप्तान, प्लेइंग 11 में भी हुए 4 बदलाव

विज्ञापन

टीम इंडिया ने बनाए 168 रन

बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए, अभिषेक के अलावा शुभमन गिल ने 29 रनों की पारी खेली, जबकि हार्दिक पांड्या ने 29 गेंदों में 38 रन बनाए.

एक एशिया कप सीजन में सर्वाधिक छक्के (वनडे या टी20 एशिया कप)

15* – अभिषेक शर्मा, 5 पारी (2025)

विज्ञापन

14 – सनथ जयसूर्या, 5 पारी (2008)

13 – रोहित शर्मा, 5 पारी (2018)

विज्ञापन

12 – शाहिद अफरीदी, 3 पारी (2010)

12 – रहमानुल्लाह गुरबाज, 5 पारी (2022)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola