शुभम मिश्रा। Abhimanyu Easwaran: फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 7,841 रन और 48.70 का बैटिंग औसत। लिस्ट-ए क्रिकेट में 47 की एवरेज और 3,857 रन। घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार, लेकिन खत्म नहीं हो रहा टीम इंडिया में डेब्यू का इंतजार। भारत की टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए एक खिलाड़ी को जो करना चाहिए वो अभिमन्यु ने सबकुछ करके दिखाया। सिलेक्टर्स ने कई बार मुख्य स्क्वॉड में जगह भी दी, लेकिन टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरने का सपना साकार नहीं हो सका।
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एकसाथ रिटायरमेंट का ऐलान किया, तो लगा कि अब अभिमन्यु के लिए प्लेइंग 11 के दरवाजे खुल जाएंगे। इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम में मिले मौके ने इस बात को और पुख्ता कर दिया। हालांकि, हेडिंग्ले में जब कप्तान शुभमन गिल ने प्लेइंग 11 का जिक्र किया, तो फिर से अभिमन्यु का दिल चकनाचूर हो गया। 2103 में अपने फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत करने वाले अभिमन्यु के ऊपर आईपीएल 2025 में चमके साई सुदर्शन को तरजीह दे दी गई।
फिर नजरअंदाज हुए अभिमन्यु
रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद अभिमन्यु ईश्वरन को टॉप ऑर्डर में खेलने का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था। उम्मीद थी कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अभिमन्यु का वो सपना साकार होगा, जिसका वह लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभिमन्यु के ऊपर साई सुदर्शन को तरजीह दे दी गई। अब सवाल यह उठता है कि अभिमन्यु को टीम इंडिया की जर्सी पहली बार पहनने के लिए कितना और लंबा इंतजार करना होगा। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भी अभिमन्यु ने दो अर्धशतक जमाकर अपनी काबिलियत को एक बार फिर साबित किया था। हालांकि, इसके बावजूद वह टीम मैनेजमेंट का भरोसा नहीं जीत सके।
अभिमन्यु या सुदर्शन कौन बेहतर?
बीसीसीआई और खुद हेड कोच गौतम गंभीर ने हाल ही में कहा था कि घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स को मौके दिए जाएंगे। हालांकि, अभिमन्यु ने तो घरेलू क्रिकेट में हर बार अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया, लेकिन इसके बावजूद उनका इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अभिमन्यु का बैटिंग औसत 48.70 का है, जबकि पहले टेस्ट में डेब्यू कैप पाने वाले सुदर्शन का बैटिंग औसत 39 का है। अभिमन्यु के पास 103 फर्स्ट क्लास मैच और 177 पारियों का अनुभव है। वहीं, सुदर्शन ने 29 फर्स्ट क्लास मैच और 49 इनिंग्स ही खेली हैं। सुदर्शन का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में कमाल का रहा था। मगर क्या आईपीएल को टीम इंडिया की टेस्ट टीम में एंट्री का आधार बनाना ठीक है?
डेब्यू में फेल सुदर्शन
साई सुदर्शन अपना टेस्ट डेब्यू में बुरी तरह से फेल रहे। सुदर्शन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे और उनकी पारी का अंत विपक्षी टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने सिर्फ 4 गेंदों में ही कर दिया। सुदर्शन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
59 mins agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
1 hr agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
1 hr agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
3 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
4 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines