---विज्ञापन---

खेल

IPL 2026 से पहले LSG ने किया बड़ा बदलाव, इस अहम सदस्य को किया टीम में शामिल

IPL 2026: आईपीएल 2026 का धूम धड़ाका शुरू होने वाला है. सभी 10 टीमें भाग लेने के लिए तैयार हैं. सीजन शुरू होने से पहले एलएसजी ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है. टीम में अहम सदस्य को जगह मिली है.

Author Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 26, 2026 10:48

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 26 मार्च से हो सकती है. फिलहाल शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. हालांकि सभी टीमें आईपीएल 2026 से पहले अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. लखनऊ इस बार नई जर्सी के अलावा नए लोगो के साथ मैदान पर उतरने वाली है. वहीं अब फ्रेंचाइजी ने अपनी कोचिंग युनिट में बड़ा बदलाव किया है और अहम सदस्य को शामिल किया है.

एलएसजी का बड़ा फैसला

एलएसजी ने भारत की अंडर-19 टीम के पूर्व फील्डिंग कोच अभय शर्मा को अपना फील्डिंग कोच नियुक्त कर लिया है. अभय शर्मा इससे पहले युगांडा की राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं. इसके अलावा वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. एलएसजी ने पिछले 2 सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. एलएसजी के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के साथ अभय शर्मा काम करेंगे. अभय शर्मा ने अंडर-19 स्तर पर ऋषभ पंत, शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल, अवेश खान, यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों को निखारने में मदद की है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले भोले बाबा की शरण में अभिषेक और अक्षर, चेन्नई के मरुंदीश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद

56 साल के अभय शर्मा को भारत का प्रतिनिधित्न करने का कभी मौका नहीं मिला. लेकिन उन्होंने लंबे समय तक घरेलू और लिस्ट A क्रिकेट में खेला है. अभय ने 89 फर्स्ट क्लास मैच में 35.38 की औसत के साथ 4105 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 40 लिस्ट A मैच में 23.63 की औसत के साथ 780 रन बनाए हैं. अब वह एलएसजी की टीम के लिए अहम किरदार प्ले करेंगे.

---विज्ञापन---

आईपीएल 2026 के लिए एलएसजी का स्क्वाड

ऋषभ पंत (कप्तान), एनरिक नॉर्खिया, जोश इंग्लिस, वानिंदु हसरंगा, अकक्षत रघुवंशी, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अब्दुल समद, एडेन मार्करम, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, अर्शीन कुलकर्णी, आवेश खान, आयुष बडोनी, दिग्वेश राठी, हिम्मत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्जके, मयंक यादव, मोहम्मद शमी, मिशेल मार्श, मोहसिन खान, निकोलस पूरन, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद.

First published on: Feb 26, 2026 10:15 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.