T20 World Cup 2026 के बीच बदतमीजी की हद तक गिरे पाकिस्तानी, कप्तान की पत्नी ने किया ‘खुलासा’

Pakistan T20 World Cup 2026: पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा की पत्नी अब फैंस के निशाने पर हैं. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. अब आगा की पत्नी को सोशल मीडिया पर आकर पाकिस्तानी फैंस को बेनकाब भी करना पड़ा.

सलमान अली आगा अपनी पत्नी के साथ

सलमान अली आगा अपनी पत्नी के साथ

Pakistan T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की टीम इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में भाग ले रही है. पाकिस्तान का सफर सुपर 8 में अब तक अच्छा नहीं रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया, जिसके बाद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को 1-1 अंक मिला. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान सलमान अली आगा की पत्नी को निशाना बनाया जा रहा है.

विज्ञापन

पाकिस्तानियों की शर्मनाक हरकत

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा के पास है. हालांकि उनके और टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानियों की शर्मनाक हरकत दुनिया के सामने आ गई है. सलमान की पत्नी सबा मंजर सलमान और उनके बेटे को पाकिस्तान में गालियां दी जा रही हैं, जिसके बाद सबा को सोशल मीडिया पर स्टोरी साझा करने के लिए मजबूर होना पड़ा. उन्होंने लिखा “मुझे और मेरे मासूम बच्चे को गालियां देने से आप वर्ल्ड कप नहीं जीता जाओगे पाकिस्तानी फैंस”. सलमान की पत्नी ने सरेआम पाकिस्तानी फैंस की इज्जत की धज्जियां उड़ाई हैं. इससे पहले भारत के खिलाफ मिली हार के बाद भी पाकिस्तानी कप्तान को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था.

विज्ञापन

सलमान अली आगा ने अपनी बल्लेबाजी से अब तक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रभावित नहीं किया है. उन्होंने एक भी बड़ी पारी नहीं खेली है. उन्होंने अब तक 5,38,4,1 और 12 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर नामीबिया के खिलाफ आया, जब उन्होंने 38 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

दुआओं के सहारे टीम

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को दुआओं पर निर्भर रहना पड़ेगा. दरअसल सुपर 8 में अहम मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होना है. अगर इंग्लैंड की टीम 15 रनों से जीतती है, तो पाकिस्तान को 55 रनों से अपने आगामी मैच में श्रीलंका को हराना होगा. वहीं अगर इंग्लैंड सिर्फ 1 रन से जीती तो पाकिस्तान को 69 रनों से जीत दर्ज करना होगी. ऐसे में पाकिस्तान को दुआ करनी होगी कि इंग्लैंड न्यूजीलैंड के बुरी तरीके से हरा दे. श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच 28 फरवरी को मुकाबला खेला जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ