Rishabh Pant IPL 2025: आईपीएल मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत मालामाल हो गए। पंत इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन के लिए टीम की कप्तानी भी सौंपी है। कप्तानी के साथ-साथ ऋषभ के ऊपर बल्ले से भी धमाल मचाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
सिर्फ आईपीएल ही नहीं, बल्कि अपने इंटरनेशनल करियर को ट्रैक पर लाने के लिहाज से भी विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन बेहद अहम होगा। आकाश चोपड़ा का कहना है कि पंत के पास खुद को साबित करने और अपनी काबिलियत दिखाने का आईपीएल 2025 में सुनहरा मौका है।
पंत के टी-20 करियर को तय करेगा IPL 2025!
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए पंत के लिए आईपीएल 2025 को काफी महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा, “ऋषभ पंत के पास यह एक बढ़िया मौका है। वह अभी भारतीय टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसके साथ ही वह टीम के प्लान का भी हिस्सा नहीं हैं। लोग पूरी तरह से हैरान हैं कि इतने दमदार खिलाड़ी को क्यों टी-20 में लगातार मौके नहीं दिए जा रहे हैं। ऐसे में आपके पास यह सीजन है सर। आइए और खूब सारे रन बनाइए ताकि हर कोई हिल जाए। वह किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे यह बड़ा सवाल है। इस बात को लेकर काफी चर्चा है कि पंत को ओपन करना चाहिए। आपको संजू सैमसन से मुकाबला करने की जरूरत नहीं है। आपको अपना स्थान अच्छे से बनाना होगा। नंबर तीन या चार से ऊपर आकर बल्लेबाजी करने का कोई मतलब नहीं है। अगर आपको अच्छी शुरुआत मिलती है, तो नंबर 3 पर आकर खेलिए।”
‘कप्तानी के साथ बल्ले से भी रंग जमाना जरूरी’
आकाश ने आगे कहा, “देखिए दो चीजें हैं। पहले यह है कि अपनी कप्तानी में टीम को आगे लेकर जाइए। इससे आपकी बतौर कप्तान पहचान बनेगी। दूसरी बात यह कि आपकी टी-20 इंटरनेशनल टीम में वापसी तभी होगी जब आप रन बनाएंगे। मैं इस बात से अभी भी सहमत नहीं हूं कि जो टीम अभी खेल रही है वही अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने जाएगी। यह आईपीएल सिलेक्शन में काफी हद तक मदद करेगा और इसके प्रदर्शन के आधार पर ही पता चलेगा कि कौन सा खिलाड़ी आगे जाकर टीम में जगह बनाएगा। ऐसे में ऋषभ पंत के पास बतौर कप्तान और बैटर यह बढ़िया मौका है।”
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं वापसी
36 mins agoगुटबाजी का शिकार हुआ अरुणाचल क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी से बाहर हो सकती है टीम
37 mins agoगुजरात में जन्मे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जीत रावल ने किया संन्यास का ऐलान
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI दूसरे T20I मैच का खेल? जानें मौसम का हाल
2 hrs agoदूसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का गोल्डन चांस
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I?
3 hrs agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, दो खिलाड़ी हुए बाहर
4 hrs agoजीत के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
5 hrs agoIND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
12 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines