हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

WTC Final 2025: 'अगर ऐसा इंडिया में होता तो...' लॉर्ड्स की पिच पर उठा बड़ा सवाल

WTC Final 2025: लॉर्ड्स में डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। अभी तक लॉर्ड्स में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है। 2 दिन के अंदर ही 28 विकेट गिर गए थे, जिसको लेकर आकाश चोपड़ा ने लॉर्ड्स की पिच पर सवाल उठाया है।

विज्ञापन
लॉर्ड्स पिच

WTC Final 2025: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। अभी तक मैच में 2 दिन का खेल खत्म हो चुका है और दोनों ही दिन तेज गेंदबाजों का कहर देखने को मिला। 2 दिन के अंदर लॉर्ड्स की पिच पर 28 विकेट गिर चुके हैं। जिसके बाद टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने लॉर्ड्स की पिच पर बड़ा सवाल उठाया है।

आकाश चोपड़ा ने उठाया सवाल

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट आकाश चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने लॉर्ड्स की पिच पर सवाल उठाते हुए कहा “2 दिन के अंदर की लॉर्ड्स टेस्ट में 28 विकेट गिर गए, जिसको लेकर मेरा सवाल है कि अगर भारत की पिच पर ऐसा हो जाता तो क्या वे वेस्टर्न मीडिया इसकी आलोचना नहीं करने लग जाती। लेकिन अब ये इंग्लैंड की पिच को स्पोर्टिंग पिच कहेंगे।”

मैच के पहले दिन गिरे थे 14 विकेट

पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 212 रन पर सिमट गई थी। जिसमें साउथ अफ्रीका की तरफ से कागिसो रबाड़ा ने 5 विकेट चटकाए थे। इसके बाद पहले दिन साउथ अफ्रीका की भी कुछ खास शुरुआत नहीं हुई थी और पहले दिन का खेल कत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 43 रन के अंदर 4 विकेट गंवा दिए थे। कुल मिलाकर पहले दिन 14 विकेट गिरे थे।

विज्ञापन

इसके बाद दूसरे दिन साउथ अफ्रीका की टीम 138 रनों पर ढेर हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 6 विकेट हासिल किए थे। वहीं दूसरी पारी में फिर दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की भी खराब शुरुआत रही थी और एकबार फिर से गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला था।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया के 144 रन पर 8 विकेट गिर गए थे। साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रबाड़ा और लुंगि एनगिडी ने 3-3 विकेट चटकाए थे। अभी तक इस टेस्ट मैच में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- WTC Final 2025 के बाद संन्यास ले सकते हैं 2 दिग्गज खिलाड़ी, टीम को लगेगा बड़ा झटका?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola